1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. IIT कानपुर में निकली कई पदों पर भर्ती, यहां देखें पूरी डिटेल

IIT कानपुर में निकली कई पदों पर भर्ती, यहां देखें पूरी डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 29, 2023 12:05 pm IST,  Updated : Nov 29, 2023 12:05 pm IST

सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। IIT कानपुर में कई पदों पर भर्ती निकली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

IIT Kanpur Recruitment 2023- India TV Hindi
IIT Kanpur Recruitment 2023 Image Source : FILE PHOTO

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। ये भर्ती अनुसंधान स्थापना अधिकारी (Research Establishment Officer) पदों पर की जानी है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट iitk.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। याद रहे कि आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 दिसंबर 2023 तक है। इस भर्ती अभियान से संगठन में 30 पदों को भरा जाना है। पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी के लिए नीचे पढ़ें।

वैकेंसी डिटेल

सीनियर आरईओ: 08 पद

आरईओ ग्रेड 1: 12 पद
आरईओ ग्रेड 2: 10 पद

योग्यता

जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे यहां नीचे दिए गए नोटिफिकेशन के माध्यम से एकेडमिक क्वालिफिकेशन की देख सकते हैं।

आयु सीमा

सीनियर आरईओ: 48 वर्ष से कम आयु
आरईओ (ग्रेड 1): 45 वर्ष से कम
आरईओ (ग्रेड 2): 40 वर्ष से कम आयु

आवेदन शुल्क

सभी कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क ₹1000/- है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/महिला/विदेशी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क जमा करने से छूट दी गई है। फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाना चाहिए। इससे अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आईआईटी कानपुर की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Notifciation here

ये भी पढ़ें:

यूपीएससी में निकली कई पदों पर भर्ती, यहां जानें कैसे करना है आवेदन
BECIL में मॉनिटर पद पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन