1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. IIT मद्रास में निकली नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती, आज से शुरू हो रहे आवेदन

IIT मद्रास में निकली नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती, आज से शुरू हो रहे आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 12, 2024 09:16 am IST,  Updated : Feb 12, 2024 09:16 am IST

सरकारी नौकरी करने की तैयारी में हैं तो ये खबर आपके काम की है। IIT मद्रास में कई पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो उम्मीदवार इस पद पर आवेदन करने की सोच रहे हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।

IIT Madras- India TV Hindi
IIT Madras Image Source : PTI

IIT संस्थान में नौकरी करने का मन है तो ये खबर आपके लिए ही है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास (IIT मद्रास) ने नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट www.iitm.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 फरवरी यानी आज से शुरू हो रही है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 12 मार्च है। 

वैकेंसी डिटेल

यह भर्ती अभियान 64 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

ग्रुप ए: 04 पद

ग्रुप बी: 16 पद

ग्रुप सी: 44 पद

IIT Madras Recruitment 2024: आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन करने लिए आवेदन शुल्क ₹500 है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

IIT Madras Recruitment 2024: ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.iitm.ac.in पर जाएं।

फिर होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें।

इसके बाद अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।

फिर एप्लीकेशन फॉर्म भरें।

अब सभी जरूरी डिटेल अपलोड करें।

इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

अब आवेदन सबमिट कर दें।

अंत में भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंट निकाल लें।

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन पर पात्रता मानदंड और अन्य डिटेल देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

IDBI बैंक में आज से शुरू हो रही आवेदन प्रक्रिया, 500 पदों पर होनी है भर्ती

Rozgar Mela: प्रधानमंत्री मोदी आज 1 लाख युवाओं को बांटेंगे अपॉइंटमेंट लेटर, 47 जगहों पर होगा मेले का आयोजन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन