1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. इंडियन एयरफोर्स ने अग्निवीर भर्ती के लिए शुरू किए रजिस्ट्रेशन, यहां पाएं डायरेक्ट लिंक

इंडियन एयरफोर्स ने अग्निवीर भर्ती के लिए शुरू किए रजिस्ट्रेशन, यहां पाएं डायरेक्ट लिंक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 19, 2024 11:59 am IST,  Updated : Jan 19, 2024 11:59 am IST

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। इंडियन एयरफोर्स ने अग्निवीर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किए हैं जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।

Indian Air Force - India TV Hindi
Indian Air Force Image Source : FILE

इंडियन एयरफोर्स ने अग्निवीर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ये प्रक्रिया 17 जनवरी, 2024 से शुरू हुई है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं, वे IAF अग्निवीर की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in के माध्यम से कर सकते हैं। इस आवेदन करने की अंतिम तारीख 6 फरवरी, 2024 तक है। जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा 17 मार्च, 2024 से आयोजित की जाएगी।

योग्यता

पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को इंटरमीडिएट/10+2/समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का जन्म 2 जनवरी 2004 से 2 जुलाई 2007 के बीच होना चाहिए।

Direct link to apply

IAF Agniveervayu Recruitment 2024: ऐसे करें अप्लाई

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

सबसे पहले IAF अग्निवीर की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।

फिर होम पेज पर उपलब्ध रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेसन करा सकते हैं।
फिर एप्लीकेशन फॉर्म भरें और फीस का भुगतान करें।
इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
अंत में आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

कितनी देगी होगी फीस?

ऑनलाइन परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करते समय उम्मीदवार को परीक्षा शुल्क 550 रुपये प्लस जीएसटी का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। भुगतान पेमेंट गेटवे के माध्यम से डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग द्वारा किया जा सकता है। इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार IAF की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

UGC NET दिसंबर के रिजल्ट हुए जारी, यहां देखें डायरेक्ट लिंक
इंजीनियरिंग वालों IOCL में निकली 400 से ज्यादा पदों पर भर्ती, यहां देखें भर्ती डिटेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन