1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. ढूंढ रहे हैं सरकारी नौकरी! इस बैंक में निकली है कई पदों पर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

ढूंढ रहे हैं सरकारी नौकरी! इस बैंक में निकली है कई पदों पर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

 Published : Feb 16, 2023 04:17 pm IST,  Updated : Feb 16, 2023 04:17 pm IST

Indian Bank Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की राह देख रहे उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है। इंडियन बैंक में कई पदों पर वैकेंसी निकली है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर अप्लाई कर सकते हैं।

indian bank- India TV Hindi
इंडियन बैंक Image Source : INDIANBANK.IN

बैंकिंग सेक्टर की तैयारी कर रह युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। इंडियन बैंक ने कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके आवेदन आज से शुरू हो गए हैं। इच्छुक और योग्य  उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार को इन पदों पर अप्लाई करने के लिए इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in पर जाना होगा। ध्यान दें कि पद का नाम स्पेशिलिस्ट ऑफिसर है। इन पद पर अप्लाई करने की आखिरी तारीख 28 फरवरी है।

जानें वैकेंसी डिटेल्स और सेलेक्शन प्रोसेस

इंडियन बैंक की इस भर्ती के लिए कुल 203 पद निकाले गए हैं। साथ ही इन पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार को इंटरव्यू या लिखित परीक्षा या फिर ऑनलाइन टेस्ट के बाद इंटरव्यू देना पड़ सकता है। इस भर्ती के लिए अन्य सभी आवेदकों को 850 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूबीडी श्रेणियों के आवेदकों को 175 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं, इन पदों पर चुने गए उम्मीदवारों को 36,000 से लेकर 89,890 तक सैलरी मिलेगी।

Click here for the direct link to apply

Indian Bank SO 2023 posts: ऐसे करें डाउनलोड

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.indianbank.in पर जाएं।

फिर होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें।

इसके बाद “Click here for Registration under RECRUITMENT OF SPECIALIST OFFICERS 2023” पर क्लिक करें।

इसके बाद खुद को रजिस्टर करें और एप्लीकेशन फॉर्म भरें।

इसके बाद एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।

फिर भविष्य की जरूरत के लिए एक प्रिंटआउट रख लें।

इसे भी पढ़ें-

केवीएस पीआरटी फाइनेंस ऑफिसर, एई और अन्य पदों के लिए प्री एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड 
UP के कई जिलों में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, स्कॉलरशिप स्कैम से जुड़ा है मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन