1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Indian Bank Specialist Recruitment 2023: करनी है बैंक में नौकरी! यहां निकली नौकरियों की भरमार, देखें पूरी डिटेल

Indian Bank Specialist Recruitment 2023: करनी है बैंक में नौकरी! यहां निकली नौकरियों की भरमार, देखें पूरी डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 21, 2023 04:20 pm IST,  Updated : May 21, 2023 04:20 pm IST

बैंक में नौकरी करना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। इंडियन बैंक में कई पदों पर वैकेंसी निकली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस देख सकते हैं।

Indian Bank Specialist Recruitment 2023- India TV Hindi
Indian Bank Specialist Recruitment 2023 Image Source : PTI

बैंक में सरकारी नौकरी करनी है तो ये मौका हाथ से जानें न दें। इंडियन बैंक ने स्पेशलिस्ट पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। इन पदों के लिए बैंक ने उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक और योग्य हों, वे इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती अभियान से संगठन में 18 पदों को भरा जाना है। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 29 मई, 2023 तक है। इन पदों पर पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य डिटेल के लिए नीचे पढ़ें।

वैकेंसी डिटेल

प्रोडक्ट मैनेजर: 5 पद

टीम लीड : 7 पद
चार्टर्ड अकाउंटेंट : 6 पद

योग्यता

इन पदों पर जो उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दी गई ऑफिशियल नोटिस के माध्यम से शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा देख सकते हैं।

Click here for the notice

चयन प्रक्रिया

इन पदों पर फाइनल सेलेक्शन अनुभव, योग्यता और बातचीत/इंटरव्यू के दौरान प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। बातचीत/इंटरव्यू इस उद्देश्य के लिए गठित एक समिति द्वारा आयोजित किया जाएगा।

यहां करें आवेदन

इन पद के लिए आवेदन मुख्य महाप्रबंधक (सीडीओ और सीएलओ), इंडियन बैंक कॉरपोरेट ऑफिस, एचआरएम विभाग, भर्ती अनुभाग 254-260, अव्वई शनमुगम सलाई, रोयापेट्टा, चेन्नई, पिन - 600 014, तमिलनाडु को भेजे जाने चाहिए।

आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹1000/- देने होंगे। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस देख सकते हैं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन