1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली भर्तियों की भरमार, आज से करें आवेदन

इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली भर्तियों की भरमार, आज से करें आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 13, 2024 11:04 am IST,  Updated : Feb 13, 2024 11:04 am IST

सरकारी नौकरी करने का मन है और कड़ी मेहनत से तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। इंडियन कोस्ट गार्ड ने कई पदों पर भर्ती निकाली है,जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।

Indian Coast Guard Navik Recruitment 2024- India TV Hindi
Indian Coast Guard Navik Recruitment 2024 Image Source : FILE

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये मौका आपके काम का है। इंडियन कोस्ट गार्ड ने नाविक पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी यानी से शुरू हो रही है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे इंडियन कोस्ट गार्ड की आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 27 फरवरी है।

वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान के जरिए विभाग में 260 पदों को भरा जाएगा।

आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों का जन्म 1 सितंबर 2002 से 31 अगस्त 2006 के बीच होना चाहिए।

एकेडमिक क्वालिफिकेशन

उम्मीदवारों को काउंसिल ऑफ बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (सीओबीएसई) द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से मैथ और फिजिक्स के साथ 10+2 पास होना चाहिए।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 300/- रुपये का शुल्क देना होगा, वहीं एससी/एसटी उम्मीदवारों को छोड़कर, जिन्हें शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। इस फीस को ऑनलाइन मोड के माध्यम से नेट बैंकिंग का उपयोग करके या वीज़ा/मास्टर/मेस्ट्रो/रुपे क्रेडिट/डेबिट कार्ड/यूपीआई का उपयोग करके देना होगा। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार भारतीय तट रक्षक की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

यूपी के इस जिले में अचानक बच्चों की पढ़ाई की गई ऑनलाइन, जानें क्यों प्रशासन ने लिया ये बड़ा फैसला

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन