1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Indian Navy Agniveer Recruitment 2023: आज शुरू होंगे इंडियन नेवी अग्निवीर के लिए आवेदन, इतने पदों पर होगी भर्ती

Indian Navy Agniveer Recruitment 2023: आज शुरू होंगे इंडियन नेवी अग्निवीर के लिए आवेदन, इतने पदों पर होगी भर्ती

 Published : Jun 26, 2023 12:37 pm IST,  Updated : Jun 26, 2023 12:37 pm IST

Indian Navy Agniveer Recruitment 2023: भारतीय नौसेना की तरफ से अग्निवीर एमआर नवंबर बैच के लिए भर्ती निकाली गई है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी जाएगी।

इंडियन नेवी अग्निवीर के लिए आवेदन शुरू (सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
इंडियन नेवी अग्निवीर के लिए आवेदन शुरू (सांकेतिक फोटो) Image Source : OFFICIAL WEBSITE OF INDIAN NAVY

Indian Navy Agniveer Recruitment 2023: इंडियन नेवी या भारतीय नौसेना में नौकरी की खोज कर रहे कैंडिडेट्स के लिए एक बेहद अच्छी खबर है। भारतीय नौसेना की तरफ से अग्निवीर एमआर नवंबर बैच के लिए भर्ती निकाली गई है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी जाएगी।  कैंडिडेट्स इंडियन नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट joinIndiannavy.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

लास्ट डेट और वैकेंसी डिटेल

आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद शेड्यूल के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया को आज यानी 26 जून 2023 से शुरू कर दिया गया है। वहीं, कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए 2 जुलाई 2023 तक आवेदन कर सकेंगे, जो इसके लिए अंतिम तारीख है। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए संगठन में 35 पदों पर योग्य कैंडिडेट्स को भरा जाएगा। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे अप्लाई करने से पहले एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर ऑफिशियल नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें। 

शैक्षिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन से 10वीं पास होना चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो जिन कैंडिडेट्स का जन्म 1 नवंबर, 2002 से 30 अप्रैल, 2006 के बीच हुआ है वे अग्निवीर नेवी के लिए आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को बताया जाता है कि केवल अविवाहित पुरुष और अविवाहित महिला उम्मीदवार ही भारतीय नौसेना में अग्निवीर के रूप में नामांकन के लिए पात्र हैं। 

ये भी पढ़ें: आखिर फ्रीजर में रखने पर भी क्यों नहीं जमती शराब, जानें क्या है इसकी वजह

RBI Recruitment 2023: डेटा साइंटिस्ट समेत इन पदों पर आई भर्ती, जानें कैसे करना है आवेदन

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन