1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Indian Navy Agniveer Recruitment 2023: कल से शुरू होंगे आवेदन, 10वीं पास के लिए शानदार मौका

Indian Navy Agniveer Recruitment 2023: कल से शुरू होंगे आवेदन, 10वीं पास के लिए शानदार मौका

 Published : Jun 25, 2023 04:47 pm IST,  Updated : Jun 25, 2023 04:47 pm IST

Indian Navy Agniveer Recruitment 2023: भारतीय नौसेना ने अग्निवीर एमआर नवंबर बैच के लिए भर्ती निकाली है। हालांकि, इसके लिए अभी आवेदन प्रक्रिया शउरू नहीं की गई है। जारी शेड्यूल के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को कल से शुरू कर दिया जाएगा।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

Indian Navy Agniveer Recruitment: इंडियन नेवी में नौकरी करने की इच्छुक कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय नौसेना ने अग्निवीर एमआर नवंबर बैच के लिए भर्ती निकाली है। हालांकि, इसके लिए अभी आवेदन प्रक्रिया शउरू नहीं की गई है। जारी शेड्यूल के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को कल से शुरू कर दिया जाएगा। एक बार शुरू होने के बाद उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक साइट join Indiannavy.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

लास्ट डेट और वैकेंसी डिटेल

जारी शेड्यूल के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया को 26 जून 2023 यानी कल से शुरू किया जाएगा। वहीं, कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए 2 जुलाई 2023 तक आवेदन कर सकेंगे, जो इसके लिए लास्ट डेट है। इस भर्ती अभियान के जरिए संगठन में 35 पदों पर योग्य कैंडिडेट्स को भरा जाएगा। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे अप्लाई करने से पहले एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर ऑफिशियल नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ लें। 

शैक्षिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन से 10वीं पास होना चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो जिन उम्मीदवारों का जन्म 1 नवंबर, 2002 से 30 अप्रैल, 2006 के बीच हुआ है वे अग्निवीर नेवी के लिए आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को बताया जाता है कि केवल अविवाहित पुरुष और अविवाहित महिला उम्मीदवार ही भारतीय नौसेना में अग्निवीर के रूप में नामांकन के लिए पात्र हैं। 

ये भी पढ़ें: Sarkari Naukri: असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर आई बंपर वैकेंसी, कल से शुरू हो रहे आवेदन; पढ़ लें पूरी वैकेंसी डिटेल
Sarkari Naukri: पुलिस में नौकरी पाने का शानदार मौका, इस राज्य में होगी 7 हजार से ज्यादा कांस्टेबल पदों पर भर्ती
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन