1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. इंडियन रेलवे टेक्निशियन के 9000 पदों पर करने जा रही भर्ती, जारी हुआ नोटिफिकेशन

इंडियन रेलवे टेक्निशियन के 9000 पदों पर करने जा रही भर्ती, जारी हुआ नोटिफिकेशन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 01, 2024 10:33 am IST,  Updated : Feb 01, 2024 11:07 am IST

रेलवे में नौकरी करने का मन है तो ये खबर आपके काम की है। रेलवे ने टेक्निशियन के 9000 पदों पर भर्ती निकाली है, जो उम्मीदवार इन पदों पर करने की सोच रहे हैं वे नोटिफिकेशन जरूर देखें।

indian railway job- India TV Hindi
रेलवे ने टेक्निशियन के 9000 पदों पर करने जा रही भर्ती Image Source : RRB

रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2024 के संबंध में एक नोटिस जारी किया है। टेक्नीशियन की भर्ती के लिए अस्थायी समयसीमा वाला आधिकारिक नोटिस क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर उम्मीदवारों द्वारा देखा जा सकता है। आधिकारिक नोटिस की मानें, यह भर्ती अभियान लगभग 9000 पदों को भरेगा।

मार्च में शुरू होंगे आवेदन

नोटिफिकेशन फरवरी 2024 में रोजगार समाचार पर पब्लिश की जाएगी और ऑनलाइन आवेदन मार्च में शुरू होंगे, जो अप्रैल 2024 तक चलेंगे। कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) अस्थायी रूप से अक्टूबर और दिसंबर 2024 के बीच आयोजित होने वाले हैं। डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्ट की जाएगी फरवरी 2025 में जारी होगी।

जारी हुआ नोटिफिकेशन

29 जनवरी को, आरआरबी ने एक आधिकारिक नोटिस जारी किया था जिसमें कहा गया था कि वे टेक्नीशियनों की भर्ती करने की योजना बना रहे थे। आधिकारिक नोटिस में लिखा, “आरआरबी वर्तमान में विशेष रूप से टेक्नीशियनों की भर्ती के उद्देश्य से एक और केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना (सीईएन) जारी करने को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में हैं। हम जल्द ही यह नोटिस जारी करने की योजना बना रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इस आगामी अधिसूचना के संबंध में समय पर अपडेट और घोषणाओं के लिए आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर नियमित रूप से नजर रखें।

इस भर्ती के लिए पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तारीखों के सहित अधिक डिटेल, आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उसमें विस्तृत किया जाएगा। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

CUET PG 2024: फिर बढ़ गई रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट, जानें अब कब तक कर सकते हैं अप्लाई

बिहार विधान सभा में जूनियर क्लर्क समेत इन पदों पर निकली भर्ती, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन