1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. बिहार विधान सभा में जूनियर क्लर्क समेत इन पदों पर निकली भर्ती, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

बिहार विधान सभा में जूनियर क्लर्क समेत इन पदों पर निकली भर्ती, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 Published : Jan 31, 2024 09:07 pm IST,  Updated : Jan 31, 2024 09:09 pm IST

बिहार विधानसभा ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट केयर टेकर, जूनियर क्लर्क समेत कई और पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

Bihar Vidhan Sabha Recruitment 2024: अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। बिहार विधानसभा में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट केयर टेकर, जूनियर क्लर्क समेत कई और पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vidhansabha.bih.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है। वहीं परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 17 फरवरी है।

बिहार विधानसभा भर्ती 2024 रिक्ति विवरण

यह भर्ती अभियान 109 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। इनमें- 

  • असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के लिए 50 पद 
  • असिस्टेंट केयर टेकर के लिए 4 पद 
  • जूनियर क्लर्क के लिए 19 पद 
  • रिपोर्टर के लिए 13 पद 
  • पर्सनल असिस्टेंट के लिए 4 पद 
  • स्टेनोग्राफर के लिए 5 पद 
  • लाइब्रेरी अटेंडेंट के लिए 1 पद 
  • कार्यालय परिचारक (दरबान)के लिए 2 पद 
  • ऑफिस अटेंडेंट (माली/सफाई कर्मी/फर्राश) के लिए 11 पद 

कैसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट vidhansabha.bih.nic.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें। 
  • फिर रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं। 
  • फिर आवेदन पत्र भरें। 
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
  • इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  • फिर आवेदन जमा करें
  • अब भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

डायरेक्ट लिंक- https://www.bvscap.in/

ये भी पढ़ें-  क्या होता है अंतरिम बजट, जानें 

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन