1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. IRDAI recruitment 2023: बैंक में करना चाहते हैं नौकरी! आईबीपीएस ने निकाली कई पदों पर वैकेंसी; ये रही डिटेल

IRDAI recruitment 2023: बैंक में करना चाहते हैं नौकरी! आईबीपीएस ने निकाली कई पदों पर वैकेंसी; ये रही डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 11, 2023 10:21 pm IST,  Updated : Apr 11, 2023 10:21 pm IST

IRDAI ने आज असिस्टेंट मैनेजर के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। वे उम्मीदवार को बैंक में काम करने के इच्छुक हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

IBPS- India TV Hindi
आईबीपीएस ने निकाली कई पदों पर वैकेंसी Image Source : IBPSONLINE.IBPS.IN

सरकारी नौकरी का कर रहे हैं इंतजार! तो ये खबर आपके लिए है। भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने 11 अप्रैल को सहायक प्रबंधक के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया है। ऐसे में वे उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हो, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ध्यान दें कि आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 10 मई है। इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

IRDAI recruitment 2023 के लिए वैकेंसी डिटेल

यह भर्ती अभियान सहायक प्रबंधकों (AM) के लिए 45 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

IRDAI recruitment 2023 आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

IRDAI recruitment 2023 आवेदन शुल्क

इन पदों पर SC/ST/PwBD के अलावा अन्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹750 है। वहीं, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 है।

Click here for the direct link to apply

IRDAI recruitment 2023: ऐसे करें अप्लाई

सबसे पहले आईबीपीएस पोर्टल ibps.in पर जाएं।

फिर होमपेज पर, IRDAI भर्ती 2023 पर क्लिक करें।

इसके बाद रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें

फिर दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और आवेदन जमा करें

अंत में फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य की जरूरत के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।

ये भी पढ़ें-

IPS या IAS में से किसको मिलती हैं ज्यादा सुविधाएं व सैलरी; जानें यहां

अगर चूके तो पछताएंगे! इस राज्य में महिला कांस्टेबल के लिए निकली बंपर भर्ती,ये रही डिटेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन