1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. ISRO NRSC recruitment 2023: ISRO ने कई पदों के लिए निकाली भर्ती, ये रही वैकेंसी डिटेल

ISRO NRSC recruitment 2023: ISRO ने कई पदों के लिए निकाली भर्ती, ये रही वैकेंसी डिटेल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Mar 25, 2023 03:30 pm IST,  Updated : Mar 25, 2023 03:30 pm IST

ISRO ने कई पदों के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

sarkari naukri- India TV Hindi
सरकारी नौकरी Image Source : FILE

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, ISRO के नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (NRSC) ने जूनियर रिसर्च फेलो (JRF), रिसर्च साइंटिस्ट और अन्य पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपने को योग्य समझते है, वे इस भर्ती में भाग ले सकते हैं। ध्यान दें कि आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 7 अप्रैल है। इच्छुक उम्मीदवार www.nrsc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

ISRO NRSC recruitment 2023 वैकेंसी डिटेल

जानकारी के लिए बता दें कि यह  भर्ती अभियान जूनियर रिसर्च फेलो (JRF), रिसर्च साइंटिस्ट (RS), प्रोजेक्ट एसोसिएट- I और प्रोजेक्ट साइंटिस्ट- I की 34 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। 

योग्यता और आयु सीमा

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार यहां अधिसूचना पर पात्रता मानदंड, आयु सीमा और अन्य विवरण देख सकते हैं।

Click here for the direct link to apply

ISRO NRSC recruitment 2023: ऐसे करें अप्लाई

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.nrsc.gov.in पर जाएं।

फिर होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें।

इसके बाद अगला, “विभिन्न अस्थायी अनुसंधान कर्मियों की भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें” पर क्लिक करें।

इसके बाद आवेदन पत्र भरें।

सभी जरूरी डाक्यूमेंट अपलोड करें और फॉर्म जमा करें।

अब भविष्य की जरूरत लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

इसे भी पढ़ें-

Delhi University:दिल्ली यूनिवर्सिटी ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकाली बंपर भर्ती, यहां देखें डिटेल

घट रहा सौर मंडल का सबसे बड़ा तूफान, नासा ने किया बड़ा दावा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन