1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. ITBP में फिर निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

ITBP में फिर निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 03, 2022 08:18 pm IST,  Updated : Nov 03, 2022 08:18 pm IST

ITBP की इन भर्तियों के लिए आप 23 नवंबर से अप्लाई करना शुरू कर सकते हैं। फीस की बात करें तो फॉर्म फीस जनरल, ओबीसी और ईडब्लूएस के लिए सौ रुपए है। जबकि एससी और एसटी के लिए यह पूरी तरह से मुफ्त है।

ITBP में फिर निकली बंपर भर्ती- India TV Hindi
ITBP में फिर निकली बंपर भर्ती Image Source : PTI

ITBP यानि इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस फोर्स में कांस्टेबल ट्रेडमैन की 287 पदों पर भर्ती निकली है। भर्ती के लिए ITBP ने अधिसूचना जारी किया है। सबसे अच्छी बात कि इस भर्ती में 10वीं पास युवा भी शामिल हो सकते हैं। इसमें  कुल 287 पदों के लिए भर्ती निकली है। पदों की बात करें तो इसमें असिस्टेंट कॉन्सटेबल, सफाई कर्मचारी, धोबी, नाई, टेलर, बढ़ई और बागवानी के लिए भर्ती निकली है।

23 नवंबर से कर सकेंगे अप्लाई

ITBP की इन भर्तियों के लिए आप 23 नवंबर से अप्लाई करना शुरू कर सकते हैं। फीस की बात करें तो फॉर्म फीस जनरल, ओबीसी और ईडब्लूएस के लिए सौ रुपए है। जबकि एससी और एसटी के लिए यह पूरी तरह से मुफ्त है।

कौन कर सकता है अप्लाई

18 से 25 वर्ष के लोग इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। हलांकि, टेलर, गार्डेनर और मोची के लिए अधिकतम उम्र सीमा 23 वर्ष है। जबकि सफाई कर्मचारी, धोबी और नाई के लिए अधिकतम उम्र सीमा 25 साल है। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें तो टेलर, गार्डेनर और मोची के लिए 10वीं पास होना जरूरी है। या फिर इनके पास इससे संबंधित आईटीआई का सर्टिफिकेट हो। जबकि अन्य पदों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना आनिवार्य है।

कैसे करें अप्लाई

ITBP यानि इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस फोर्स में कांस्टेबल ट्रेडमैन की 287 पदों पर निकली भर्ती के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट  https://itbpolice.nic.in/ पर जाकर अप्लाई करना होगा। जैसे ही आप वेबसाइट पर जाएंगे आपको वहां भर्ती की नोटिफिकेशन फ्लैश करता मिलेगा, उस पर क्लिक करके आपको अप्लाई करना होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन