1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. ITBP recruitment 2023: 10वीं पास युवाओं के लिए ITBP में निकली नौकरियों की भरमार, ये रही डिटेल

ITBP recruitment 2023: 10वीं पास युवाओं के लिए ITBP में निकली नौकरियों की भरमार, ये रही डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 06, 2023 06:10 pm IST,  Updated : Jun 06, 2023 06:10 pm IST

10वीं पास युवाओं के लिए ITBP में वैकेंसी निकली है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं, वे लिंक एक्टिव होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इससे जुड़ी अन्य डिटेल के लिए यहां पढ़ें...

Sarkari Naukri- India TV Hindi
सरकारी नौकरी Image Source : FILE

अगर आप 10वीं पास हैं तो ये खबर आपके काम की है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल यानी आईटीबीपी ने हेड कांस्टेबल (मिडवाइफ) - ग्रुप 'सी' (गैर-राजपत्रित और गैर-मंत्रालयी) के पद के लिए रिक्तियों की नोटिफिकेशन जारी किया है। ध्यान दें कि आवेदन प्रक्रिया 9 जून से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 8 जुलाई है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हो, वे लिंक एक्टिव होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ITBP recruitment 2023 के लिए वैकेंसी डिटेल

यह भर्ती अभियान हेड कांस्टेबल (मिडवाइफ) - ग्रुप 'सी' (गैर-राजपत्रित और गैर-मंत्रिस्तरीय) की 81 रिक्तियों के लिए आयोजित किया जा रहा है।

ITBP recruitment 2023 के लिए आयु सीमा

उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सभी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

ITBP recruitment 2023 के लिए योग्यता

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या समकक्ष से कक्षा 10वीं की परीक्षा पास होना चाहिए। आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सहायक नर्सिंग मिडवाइफरी कोर्स पास होना चाहिए। उम्मीदवारों को केंद्र सरकार या राज्य सरकार की नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें-

IDBI ने कई पदों पर निकाली भर्ती, मिलेगी 1.28 लाख सैलरी; देखें डिटेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन