1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. शिक्षक बनने के इच्छुक कैंडिडेट्स के लिए खुशखबरी! निकली 1300 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें आवेदन करने की एलिजिबिलिटी

शिक्षक बनने के इच्छुक कैंडिडेट्स के लिए खुशखबरी! निकली 1300 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें आवेदन करने की एलिजिबिलिटी

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Jun 16, 2025 12:10 pm IST,  Updated : Jun 16, 2025 01:14 pm IST

झारखंड में सेकेंडरी शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के जरिए 1300 से अधिक पदों को भरा जाएगा।

सेकेंडरी शिक्षक पदों पर भर्ती - India TV Hindi
सेकेंडरी शिक्षक पदों पर भर्ती Image Source : INDIA TV

अगर आप शिक्षक बनने की इच्छा रखते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। झारखंड में सेकेंडरी शिक्षक पदों पर भर्ती निकली है। झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने 1300 से अधिक सेकेंडरी शिक्षक के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। हालांकि, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। एक बार शुरू होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। 

जानकारी दे दें इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 18 जून से शुरू होनी है। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 17 जुलाई तक अप्लाई कर सकेंगे जोकि लास्ट डेट है, कैंडिडेट्स इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। वहीं, इसके लिए शुल्क का भुगतान 19 जुलाई तक कर सकेंगे।

आवेदन करने की एलिजिबिलिटी?

  • आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से राज्य के सरकारी स्कूलों में माध्यमिक स्तर पढ़ाए जाने वाले विषयों में से संबंधित विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्टग्रेजुएट होना चाहिए। 
  • साथ ही उम्मीदावारों के पास राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् से मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएड/बी.ए.एड/बी.एससी.एड डिग्री होनी  आवश्यक है। बता दें कि पदानुसार शैक्षिक योग्यता अलग-अलग हैं, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पूर्व एक बार नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें। 
  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मिनिमम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। UR और EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए अधिकतम आयु सीमा(पुरुष) 42 वर्ष है। महिला (UR,EWS,OBC, BC) उम्मीदावरों के लिए आयु सीमा 43 वर्ष है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 45 वर्ष है। 
  • संबंधित विषयों में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 

कितनी सैलरी मिलेगी? 

इस भर्ती में सेलेक्ट होने पर उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल - 6 के मुताबिक सैलरी मिलेगी। सेलेक्ट हुए उम्मीदवारों को प्रति माह 35400 रुपये- 112400 रुपये तक सैलरी मिलेगी।

ये भी पढ़ें- कब से शुरू होगी नीट यूजी काउंसलिंग? जानें किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन