1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. JKPSC recruitment 2023: JKPSC ने कई पदों पर निकाली भर्ती, इस दिन से शुरू हो रहे आवेदन

JKPSC recruitment 2023: JKPSC ने कई पदों पर निकाली भर्ती, इस दिन से शुरू हो रहे आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 28, 2023 12:19 pm IST,  Updated : May 28, 2023 12:19 pm IST

JKPSC ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Sarkari Naukri- India TV Hindi
सरकारी नौकरी Image Source : FILE

जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, JKPSC ने लेक्चरर के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 30 मई से शुरू होगी। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हो, वे उम्मीदवार रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 29 जून है। जानकारी दे दें कि उम्मीदवार 30 जून से 2 जुलाई तक अपने एप्लीकेशन फॉर्म में संसोधन कर सकते हैं।

JKPSC recruitment 2023 वैकेंसी डिटेल

यह भर्ती अभियान लेक्चरर के 27 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

JKPSC recruitment 2023 आवेदन शुल्क

अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ₹1000 का शुल्क देना होगा, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ₹500 का भुगतान करना होगा। पीएचसी के उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।

JKPSC Lecturer posts 2023: ऐसे करें अप्लाई

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाएं।

फिर होमपेज पर, रिक्रूटमेंट टैब के तहत “जॉब्स/ऑनलाइन एप्लीकेशन” पर क्लिक करें

अब अगला, रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें

फिर एप्लीकेशन फॉर्म भरें।

इसके बाद फॉर्म सबमिट करें।

सभी जरूरी डिटेल अपलोड करें।

ये भी पढ़ें-

12 साल के लड़के ने रच दिया इतिहास, रिकॉर्ड तोड़ बना सबसे कम उम्र का ग्रेजुएट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन