1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. सरकारी कंपनी में निकली निकली कई पदों पर भर्ती, आज से शुरू हो रहे आवेदन

सरकारी कंपनी में निकली निकली कई पदों पर भर्ती, आज से शुरू हो रहे आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 18, 2024 06:15 am IST,  Updated : Jan 18, 2024 06:15 am IST

सरकारी कंपनी में नौकरी करने का मन है तो खबर आपके काम की है। NCL कंपनी में अप्रेंटिस के कई पदों पर भर्ती निकली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।

NCL India Limited- India TV Hindi
सरकारी नौकरी Image Source : FILE

सरकारी कंपनी में नौकरी करने है तो ये मौका आपके लिए ही है। एनएलसी इंडिया लिमिटेड आज, 18 जनवरी से अपरेंटिसशिप पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं वे आधिकारिक वेबसाइट www.nlcindia.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ध्यान दें कि आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 31 जनवरी है। इस भर्ती में एक वर्षीय अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए 2019/2020/2021/2022 और 2023 के दौरान नीचे दिए विषय में ग्रेजुएट/डिप्लोमा से पास उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।

वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 632 पदों को भरना है, जिनमें से 314 ग्रेजुएट अपरेंटिस के लिए हैं और 318 टेक्नीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस के लिए हैं।

योग्यता

ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप के लिए:

• किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी द्वारा दी गई इंजीनियरिंग या टेक्नीलॉजी (पूर्णकालिक) में डिग्री।

• किसी संस्थान द्वारा दी गई इंजीनियरिंग या टेक्नीलॉजी में डिग्री (पूर्णकालिक) जिसे एक अधिनियम द्वारा ऐसी डिग्री प्रदान करने का अधिकार है।

• उपरोक्त के समकक्ष राज्य सरकार या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त प्रोफेशनल बॉडीज (पूर्णकालिक) की ग्रेजुएट परीक्षा।

फार्मेसी के लिए: बैचलर ऑफ फार्मेसी (बी.फार्मा)

टेक्नीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस:
• राज्य सरकार द्वारा स्थापित राज्य परिषद या टेक्निकल शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रदान किया गया इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा (पूर्णकालिक)।

• किसी भी विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान किया गया इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा (पूर्णकालिक)।

• राज्य सरकार या केंद्र सरकार द्वारा उपरोक्त के समकक्ष मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा प्रदान किया गया इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा (पूर्णकालिक)।

सेलेक्शन प्रोसेस

यदि लागू हो तो उम्मीदवारों का चयन योग्यता डिप्लोमा या डिग्री में प्राप्त नंबरो के प्रतिशत के अनुसार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

BPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 200 से ज्यादा पदों पर निकाली भर्ती, आज से शुरू हुए आवेदन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन