1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. NIOS में ग्रुप A,B और C पदों पर निकली भर्ती, यहां देखें डिटेल

NIOS में ग्रुप A,B और C पदों पर निकली भर्ती, यहां देखें डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 27, 2023 01:01 pm IST,  Updated : Nov 27, 2023 01:01 pm IST

सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। NIOS में ग्रुप A,B और C पदों पर भर्ती निकली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने की सोच रहे हैं, वे आवेदन कर सकते हैं।

NIOS Recruitment 2023- India TV Hindi
NIOS Recruitment 2023 Image Source : FILE PHOTO

सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर बड़े काम की हैय़ नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने ग्रुप ए, बी और सी के विभिन्न पदों की घोषणा की है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे इन रिक्तियों के लिए 30 नवंबर से 21 दिसंबर तक nios.cbt-exam.in या nios.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता

इस भर्ती अभियान के लिए अप्लाई करने के लिए योग्यता अलग-अलग है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार को पद के अनुसार प्राइमरी स्कूल/ सीनियर सेकेंडरी/ संबंधित क्षेत्र में डिग्री/ डिप्लोमा आदि पास होना चाहिए। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए 

उम्र सीमा

नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र पद के मुताबिक 27 साल से लेकर 37 साल के बीच होनी चाहिए। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

वैकेंसी डिटेल

नोटिफिकेशन के अनुसार ये भर्ती अभियान NIOS में ग्रुप A के कुल 8 पदों, ग्रुप B के तहत कुल 26 पदों और ग्रुप C के 28 पदों पर भर्ती करेगा।

ग्रुप ए:

डिप्टी डायरेक्टर (कैपासिटी बिल्डिंग सेल): 01 पद

डिप्टी डायरेक्टर (एकेडमिक): 01 पद

सहायक निदेशक (प्रशासन): 02 पद

एकेडमिक ऑफिसर: 04 पद

ग्रुप बी:

सेक्शन ऑफिसर: 02 पद

पब्लिक रिलेशन ऑफिसर: 01 पद

ईडीपी सुपरवाइजर: 21 पद

ग्राफिक ऑर्टिस्ट: 01 पद

जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल): 01 पद

ग्रुप सी:

असिस्टेंट: 04 पद

स्टेनोग्राफर: 03 पद

जूनियर असिस्टेंट: 10 पद

मल्टीटास्किंग स्टाफ (एमटीएस): 11 पद

इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 नवंबर को सुबह 11 बजे शुरू होगी। इससे जुड़ी आयु सीमा, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया जैसी अधिक जानकारी के लिए एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

ये भी पढ़ें:

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने 200 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, देखें डिटेल

हेवी व्हीकल फैक्ट्री में निकली कई पदों पर भर्ती, यहां देखें डिटेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन