1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. इस राज्य में AAO के पदों पर निकली भर्ती, जानें अप्लाई करने के लिए कितना पढ़ा लिखा होना जरूरी

इस राज्य में AAO के पदों पर निकली भर्ती, जानें अप्लाई करने के लिए कितना पढ़ा लिखा होना जरूरी

 Published : Nov 10, 2024 04:31 pm IST,  Updated : Nov 10, 2024 04:31 pm IST

नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। ओडिशा में सहायक कृषि अधिकारी पदों पर भर्ती निकली है। आइए इस खबर के जरिए इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी को जानते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। ओडिशा लोक सेवा आयोग ने सहायक कृषि अधिकारी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। हालांकि इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया को अभी शुरू नहीं किया गया है। एक बार शुरू होने के बाद योग्य और इच्छुक उम्मीदवार OPSC की आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। वहीं, इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तिथि 11 दिसंबर 2024 है। इसके लिए लिखित परीक्षा 9 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी। 

रिक्ति विवरण 

जानकारी दे दें कि इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 124 पदों को भरा जाएगा।

  • यूआर: 45 पद
  • एसईबीसी: 14 पद
  • एससी: 24 पद
  • एसटी: 41 पद

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 

आयु सीमा 

पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2024 को 21 वर्ष होनी चाहिए और उनकी आयु 38 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, अर्थात उनका जन्म 2 जनवरी 1986 से पहले और 1 जनवरी 2003 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए।

शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवार के पास किसी भी राज्य सरकार या भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय या संस्थान से कृषि या बागवानी में स्नातक(ग्रेजुशन) की डिग्री होनी चाहिए। कृषि या बागवानी में डिग्री के अलावा कोई अन्य समकक्ष योग्यता स्वीकार नहीं की जाएगी।

क्या है चयन प्रक्रिया?

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया को उम्मीदवार नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से समझ सकते हैं। 

  • सहायक कृषि अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार से युक्त प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
  • लिखित परीक्षा में कुल 200 अंकों के 2 पेपर शामिल होंगे। प्रत्येक पेपर में 1 अंक के 100 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी। गलत उत्तरों के लिए नकारात्मक अंकन होगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की कटौती की जाएगी।
  • साक्षात्कार में 25 अंक होंगे।

ये भी पढ़ें-  

IAS और IFS में क्या होता है अंतर? जानें 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन