1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. OPSC Ayurvedic Medical Officers Recruitment 2023: इस राज्य में मेडिकल ऑफिसर के पद पर निकली भर्ती, ये रही डिटेल

OPSC Ayurvedic Medical Officers Recruitment 2023: इस राज्य में मेडिकल ऑफिसर के पद पर निकली भर्ती, ये रही डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 10, 2023 11:11 am IST,  Updated : May 10, 2023 11:11 am IST

सरकारी नौकरी की रहे हैं तैयारी तो ये खबर आपके काम की है। OPSC ने मेडिकल ऑफिसर के पद पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इच्छुक हैं वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Sarkari Naukri- India TV Hindi
सरकारी नौकरी Image Source : FILE

मेडिकल क्षेत्र में करना चाहते हैं सरकारी नौकरी! तो ये खबर आपके काम की है। ओडिशा पब्लिक सर्विस कमीशन (OPSC) ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर के पद पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के योग्य हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 8 जून है।

OPSC Ayurvedic Medical Officers Recruitment 2023 के लिए वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती अभियान से आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर के 116 खाली पदों को भरा जाना है। उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

OPSC Ayurvedic Medical Officers Recruitment 2023 के लिए आयु सीमा

इन पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2023 को 21 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

OPSC Ayurvedic Medical Officers Recruitment 2023 के लिए क्वालिफिकेशन

इन पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी (BAMS) में ग्रेजुएशन की डिग्री या सेंट्रल काउंसिल ऑफ इंडियन मेडिसिन द्वारा किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। आवेदक को खुद को ओडिशा स्टेट काउंसिल ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन के तहत रजिस्टर्ड होना चाहिए।

Click here for direct link to apply

OPSC Ayurvedic Medical Officers Recruitment: ऐसे करें अप्लाई

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाएं।

फिर होमपेज पर, “ऑनलाइन आवेदन करें” पर क्लिक करें।
इसके बाद खुद को रजिस्टर्ड करें और एप्लीकेशन फॉर्म के साथ आगे बढ़ें।
फिर एप्लीकेशन फॉर्म भरें, सभी जरूरी डाक्यूमेंट अपलोड करें।
इसके बाद एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।
इसके बाद फॉर्म सबमिट कर दें।
अंत में भविष्य की जरूरत के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।

ये भी पढ़ें-

RBI में करना चाहते हैं नौकरी तो ये रहा मौका, यहां डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन