1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. OSSC ने निकाली 400 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें कब शुरू होंगे आवेदन

OSSC ने निकाली 400 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें कब शुरू होंगे आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 13, 2023 06:46 am IST,  Updated : Dec 13, 2023 06:46 am IST

सरकारी नौकरी करने का सपना है तो ये मौका हाथ न जानें दें। OSSC ने 400 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकाली है, जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती के बारे में अधिक जानकारी ले सकते हैं।

OSSC Recruitment 2023- India TV Hindi
OSSC Recruitment 2023 Image Source : FILE

सरकारी नौकरी करने का सपना है तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएससी) ने कंबाइंड टेक्निकल सर्विस रिक्रूटमेंट एग्जाम (CTSRE)-2023 ने नोटिफिकेशन निकाले हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक, आयोग ने विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 दिसंबर से शुरू होगी। जबकि पंजीकरण फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 19 जनवरी है और आवेदन प्रक्रिया 22 जनवरी को समाप्त होगी। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट www.ossc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

कब होंगे एग्जाम?

ध्यान दें कि उम्मीदवार 20 दिसंबर से 24 जनवरी तक आवेदन पत्र एडिट कर सकेंगे। प्रीलिमनरी एग्जाम फरवरी-अप्रैल 2024 के बीच हो सकती है।

OSSC CTS Recruitment 2023 वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती अभियान के जरिए 430 रिक्तियों को भरा जाएगा।

जूनियर माइनिंग ऑफिसर: 196

जूनियर एमवीआई: 48

जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल): 3

जूनियर इंजीनियर (सिविल): 24

ट्रेसर: 10

लैबोरेटरी असिस्टेंट: 15

लैबोरेटरी अटेंडेंट: 13

जूनियर इंजीनियर: 121

OSSC CTS Recruitment 2023 आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

OSSC CTS Recruitment 2023 एग्जाम पैटर्न

आवेदन करने वाले उम्मीदवार ध्यान दें कि परीक्षा के दो चरण होंगे: प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य लिखित परीक्षा।

OSSC CTS Recruitment 2023: ऐसे करें अप्लाई

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ossc.gov.in पर जाएं।

फिर होमपेज पर अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।

फिर सभी जरूरी डाक्यूमेंट अपलोड करें।

इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

अंत में फॉर्म सबमिट करें और भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंट निकाल लें।

ये भी पढ़ें:

कितने पढ़े लिखे हैं राजस्थान के नए CM भजन लाल शर्मा, डिटेल आई सामने

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन