1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. पटना हाईकोर्ट में असिस्टेंट पदों पर निकली भर्ती, 1 लाख से भी ज्यादा मिलेगी सैलरी, जल्द करें अप्लाई

पटना हाईकोर्ट में असिस्टेंट पदों पर निकली भर्ती, 1 लाख से भी ज्यादा मिलेगी सैलरी, जल्द करें अप्लाई

 Edited By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 28, 2023 09:30 pm IST,  Updated : Jan 28, 2023 09:30 pm IST

पटना हाई कोर्ट, बिहार ने असिस्टेंट (ग्रुप बी) पदों पर भर्ती (Patna High Court Recruitment 2023) का नोटिफिकेशन जारी किया है।

पटना हाईकोर्ट- India TV Hindi
पटना हाईकोर्ट

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए एक अच्छी खबर आई है। पटना हाई कोर्ट, बिहार ने असिस्टेंट (ग्रुप बी) पदों पर भर्ती (Patna High Court Recruitment 2023) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो भी इच्छुक उम्मीदवार हैं वह इन पदें पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाना होगा। इस भर्ती के माध्यम से कुल 550 पदों को भरा जाएगा। अभी इस भर्ती प्रक्रिया के लिए फॉर्म नहीं भरा जा रहा है लेकिन जल्द ही यह प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उम्मीदवार 6 फरवरी 2023 से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का खास ध्यान दें कि आवेदन (Patna High Court Assistant Recruitment) करने की आखिरी तारीख 7 मार्च 2023 है। वैकेंसी के लिए नीचे डिटेल्स दी गई है ध्यान से पढ़ें।

इतने पदों के लिए निकली भर्ती

कुल पद- 550

महत्वपूर्ण तारीख

ऑनलाइन आवेदन की तारीख- 6 फरवरी 2023

आवेदन की आखिरी तारीख- 7 मार्च 2023

ये होगी आयु सीमा

जो भी कैंडिडेट्स इन पदों पर भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं उन्हें बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने वालों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष है। उम्र को 1 जनवरी 2022 से देखा जाएगा। उम्मीदवारों को आरक्षण के हिसाब से आयु सीमा में छूट भी मिलेगी। जनरल और EWS वर्ग की महिलाओं को तीन वर्ष की छूट मिलेगी। वहीं BC, EBC की महिलाओं को भी तीन वर्ष की छूट दी जाएगी। जबकि SC और ST वर्ग के पुरुष और महिलाओं को पांच वर्ष की छूट मिलेगी।

इतना मिलेगा वेतन

इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन 44900 से लेकर 142400 रुपए तक होगी। सैलरी लेवल- 7 के अनुसार दी जाएगी। 

शैक्षिक योग्यता

जो भी उम्मीदवार असिस्टेंट पदों पर अप्लाई करना चाहते हैं उनके लिए ये शैक्षणिक योग्यता होना जरूरी है। उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन के साथ अंग्रेजी का विषय होना जरूरी है। कम से कम छह माह का कंप्यूटर एप्लीकेशंस डिप्लोमा कोर्स, हिंदी या इंग्लिश में पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवारों को प्रेफरेंस दिया जाएगा। योग्यता के विषय में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए भर्ती के नोटिफिकेशन का लिंक चेक कर लें।

कैसे होगा चयन 

इन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा, कंप्यूटर टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर चयन किया जाएगा। लिखित परीक्षा में कम से कम 40 फीसदी अंक लाना जरूरी है और कंप्यूटर में भी कम से कम 40 फीसदी अंक लाना होगा वहीं इंटरव्यू में कम से कम 30 फीसदी अंक लाना जरूरी है।

यहां होंगे एग्जाम सेंटर्स

परीक्षा के लिए पटना, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर में सेंटर बनाया जाएगा। 

आवेदन के लिए करना होगा इतना भुगतान

असिस्टेंट पदों पर अप्लाई करने वाले जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 1,000 रुपए देने होंगे। वहीं SC और ST कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपए आवेदन करने के लिए देना होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन