1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. PSPCL ने जई पदों पर निकाली भर्ती, वैकेंसी से लेकर जानें हर एक डिटेल; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

PSPCL ने जई पदों पर निकाली भर्ती, वैकेंसी से लेकर जानें हर एक डिटेल; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 Published : Feb 12, 2024 10:52 pm IST,  Updated : Feb 12, 2024 10:53 pm IST

PSPCL JE Recruitment 2024: पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी पीएसपीसीएल ने जूनियर इंजीनियर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार पीएसपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट pspcl.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

PSPCL JE Recruitment 2024: पंजाब में नौकरी ढूंढ़ रहे कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है।  पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी पीएसपीसीएल ने जूनियर इंजीनियर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार पीएसपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट pspcl.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इसके लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 1 मार्च 2024 है। 

वैकेंसी डिटेल 

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 544 पदों को भरा जाएगा। इनमें-

  • जूनियर इंजीनियर/इलेक्ट्रिकल: 378
  • कनिष्ठ अभियंता/उप-स्टेशन: 112
  • जूनियर इंजीनियर/सिविल: 54

PSPCL JE Recruitment 2024 आयु सीमा

अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की आयु 18 वर्ष से कम और 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

PSPCL JE Recruitment 2024 आवेदन शुल्क

अप्लाई करने वाले शेड्यूल कास्ट(एससी) और विकलांग व्यक्ति श्रेणी को छोड़कर बाकी सभी कैंडिडेट्स के लिए  1416 रुपये आवेदन शुल्क है। वहीं, शेड्यूल कास्ट और विकलांग श्रेणी के व्यक्तियों के लिए आवेदन शुल्क 885 रुपये है।

PSPCL JE Recruitment 2024 के लिए कैसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले उम्मीदवार पीएसपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट pspcl.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण कराना होगा।
  • एक बार हो जाने के बाद, खाते में लॉग इन करें।
  • इसके बाद आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Direct link- https://pspcl.in/Otherlinks/CRA-303-24.aspx

ये भी पढ़ें- आखिर कितने पढ़े लिखे हैं जयंत चौधरी 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन