अगर आप रेलवे में नौकरी की खोज कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यानी SECR ने अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपरेंटिस इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 मई 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।
रिक्ति विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 1007 पदों को भरा जाएगा। इसमें-
- नागपुर डिवीजन: 919 पद
- कार्यशाला मोतीबाग: 88 पद
पात्रता मानदंड
शैक्षिक योग्यता: जो उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें न्यूनतम 50% अंकों के साथ मैट्रिकुलेशन या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए।
आयु सीमा: आवेदन करने वाले उम्मीदवार की मिनिमम आयु सीमा 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। सरल भाषा में कहें तो आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 के बीच होनी चाहिए।
कैसे करें आवेदन
नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना चाहिए।
- इसके बाद कैंडिडेट्स होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद कैंडिडेट्स को अपने आपको रजिस्टर करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन के लिए आगे बढ़ें।
- आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदववार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
स्टाइपेंड
2 वर्षीय आईटीआई पाठ्यक्रम के लिए स्टाइपेंड 8050 रुपये और 1 वर्षीय आईटीआई पाठ्यक्रम के लिए 7700 रुपये है। संबंधित विषय में अधिक विवरण के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबासाइट पर विजिट कर सकते हैं।
सेलेक्शन प्रोसेस
चयन अधिसूचना के विरुद्ध आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के संबंध में तैयार की गई मेरिट सूची के आधार पर होगा। मेरिट सूची मैट्रिकुलेशन में अंकों के प्रतिशत और उस ट्रेड में आईटीआई अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी जिसमें अप्रेंटिसशिप की जानी है। अधिक संबंधित विवरणों के लिए उम्मीदवार SECR की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- RRB ALP CBT 2 परीक्षा के लिए रिवाइज्ड शेड्यूल घोषित, शामिल होने वाले कैंडिडेट्स पढ़ें पूरी डिटेल