1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Railway Recruitment 2022: 12वीं पास और ग्रेजुएट्स के लिए रेलवे में निकली वैकेंसी, मिलेगी 35 हजार से ज्यादा सैलरी, जानें आवेदन की प्रक्रिया

Railway Recruitment 2022: 12वीं पास और ग्रेजुएट्स के लिए रेलवे में निकली वैकेंसी, मिलेगी 35 हजार से ज्यादा सैलरी, जानें आवेदन की प्रक्रिया

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Jul 13, 2022 01:07 pm IST,  Updated : Jul 13, 2022 01:07 pm IST

Railway Recruitment 2022: जो लोग स्टेशन मास्टर, स्टेशन कमर्शियल कम टिकट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनका ग्रेजुएट होना जरूरी है।

Railway Recruitment 2022- India TV Hindi
Railway Recruitment 2022 Image Source : REPRESENTATIVE PICTURE

Highlights

  • रिक्त पदों की कुल संख्या 121
  • 12वीं पास और ग्रेजुएट्स कर सकते हैं आवेदन
  • भर्ती GDCE कोटे के तहत होगी

Railway Recruitment 2022:  रेलवे में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2022) का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ा मौका है। रेलवे भर्ती सेल, पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) ने कई NTPC (नॉन-टेक्निकल पॉप्यूलर कैटेगरी) पदों पर भर्ती (Railway Jobs) के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के तहत स्टेशन मास्टर, कमर्शियल सह टिकट क्लर्क, स्टेशन कमर्शियल कम टिकट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट के पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 जुलाई 2022 तक किया जा सकता है। भर्ती GDCE कोटे के तहत होगी। 

किन पदों पर होगी भर्ती

रिक्त पदों की कुल संख्या 121 है। भर्ती के तहत स्टेशन मास्टर के 8 पद, सीनियर कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के 38 पद, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 9 पद, कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के 30 पद, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट के 8 पद और जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 28 पद खाली हैं। 

क्या होनी चाहिए योग्यता

जो लोग स्टेशन मास्टर, स्टेशन कमर्शियल कम टिकट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट पद के लिए आवेदन (Railway Naukri Application) करना चाहते हैं, उनका ग्रेजुएट होना जरूरी है। वहीं कमर्शियल सह टिकट क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट और जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के पदों के लिए कैंडीडेट का 12वीं पास होना जरूरी है। 

क्या है उम्र सीमा

जनरल कैंडीडेट के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 से 42 साल के बीच होनी चाहिए। ओबीसी के लिए उम्र सीमा 18 से 45 साल है। SC/ST - एससी/एसटी के लिए उम्र सीमा 18 से 47 साल है।

कितनी मिलेगी सैलरी 

स्टेशन मास्टर के लिए चयनित कैंडीडेट्स को 35,400, सीनियर कमर्शियल कम टिकट क्लर्क को  29, 200, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट को 29, 200, कमर्शियल कम टिकट क्लर्क को 21,700, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट को 19, 900 और जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट को 19, 900 रुपए प्रति माह सैलरी मिलेगी।

आवेदन कैसे करें

स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: GDCE Notification No 01/2022 के लिंक पर जाएं।
स्टेप 3: New Registration के लिंक पर जाएं।
स्टेप 4: मांगी गई जानकारी भरें और रजिस्ट्रेशन करें।
स्टेप 5: फोटो और साइन अपलोड करें।
स्टेप 6: एप्लीकेशन फीस जमा करें।
स्टेप 7: सभी प्रक्रिया पूरी करें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन