1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. इस राज्य के हाईकोर्ट में जूनियर पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

इस राज्य के हाईकोर्ट में जूनियर पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 15, 2023 09:30 am IST,  Updated : Aug 15, 2023 09:30 am IST

राजस्थान हाईकोर्ट ने जूनियर पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर वैकेंसी निकली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां पढ़ें...

Rajasthan High Court - India TV Hindi
Rajasthan High Court Image Source : RAJASTHAN HIGH COURT

राजस्थान हाईकोर्ट में कई पदों के लिए एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती नोटिफिकशन के मुताबिक हाईकोर्ट ने जूनियर पर्सनल असिस्टेंट (जेपीए) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 जुलाई से शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं वे राजस्थान उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 2 अगस्त है।

Rajasthan High Court Recruitment 2023 वैकेंसी डिटेल 

जानकारी दे दें कि यह भर्ती अभियान जूनियर पर्सनल असिस्टेंट की 59 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

Rajasthan High Court Recruitment 2023 आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Rajasthan High Court Recruitment 2023 आवेदन शुल्क 

सामान्य वर्ग, ईबीसी (क्रीमी लेयर), ओबीसी (क्रीमी लेयर) और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को 700 रुपये का शुल्क देना होगा। जबकि ईबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के उम्मीदवारों को केवल 550 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के अंतर्गत आने वाले लोगों के लिए आवेदन शुल्क ₹450 है।

Direct link to apply

Rajasthan High Court Recruitment 2023 JPA posts 2023: ऐसे करें अप्लाई

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाएं।

फिर होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें।

इसके बाद, “ऑनलाइन एप्लिकेशन पोर्टल” पर क्लिक करें।

अब रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।

इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

अब शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।

अंत में भविष्य की जरूरत के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।

ये भी पढ़ें-

फ्रांस में पढ़ रहे भारतीय छात्रों को अब मिलेगा 5 साल का पोस्ट-स्टडी वर्क वीजा, पीएम मोदी ने की घोषणा

हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद प्राइवेट स्कूलों के टीचर्स की होने वाली है बल्ले-बल्ले, सैलरी से जुड़ी है बड़ी बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन