1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती: 9 हजार से अधिक वैकेंसी, जानिए अप्लाई करने की क्या है एलिजिबिलिटी

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती: 9 हजार से अधिक वैकेंसी, जानिए अप्लाई करने की क्या है एलिजिबिलिटी

 Published : Apr 30, 2025 01:15 pm IST,  Updated : Apr 30, 2025 01:42 pm IST

राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती निकली है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी क्या है।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती- India TV Hindi
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती Image Source : FILE

अगर आप पुलिस में नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। राजस्थान में पुलिस कांस्टेबल पदों पर बंपर भर्ती निकली है। इस भर्ती अभियान के जरिए 9 हजार से अधिक कांस्टेबल पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 मई 2025 है, इच्छुक कैंडिडेट्स इस तिथि तक या इससे पहले आवेदन कर दें। 

वैकेंसी डिटेल? 

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 9617 पदों पर भर्ती की जाएगी।

  • कांस्टेबल जनरल (नॉन-टीएसपी)- 6456 पद
  • कांस्टेबल ड्राइवर (नॉन टीएसपी)- 412 पद
  • कांस्टेबल बैंड (नॉन टीएसपी)-71 पद
  • कांस्टेबल जनरल (टीएसपी एरिया)- 1162 पद
  • कांस्टेबल ड्राइवर (टीएसपी)- 47 पद
  • कांस्टेबल टेलीकम्यूनिकेशन (जनरल-ड्राइवर)- 1469 पद

कैसे करें अप्लाई

सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 

इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको रजिस्टर करना होगा। 
रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें। 
फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज को डाउनलोड करें। 
आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

शैक्षिक योग्यता?

इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छिक उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) सीनियर सेकेंडरी लेवल-2024 भी पास होना चाहिए। जानकारी दे दें कि सामान्य कैटेगरी, ओबीसी (क्रीमी लेयर), ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को CET में 40 फीसदी नंबर के साथ पास होना चाहिए, जबकि एससी/एसटी,ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) और अन्य रिजर्व कैटेगरी को 35 फीसदी नंबर के साथ पास होना चाहिए।

आयु सीमा? 

  • जनरल (पुरुष और महिला) उम्मीदवारों की आयु सीमा- 18 से 23 वर्ष 
  • एससी/एसटी/ओबीसी (पुरुष) की आयु सीमा- 18 से  28 वर्ष तक 
  • एससी/एसटी/ओबीसी (महिला) की आयु सीमा 18 से 33 वर्ष तक 

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- 

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कितनी पढ़ाई की है?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन