1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. इस राज्य में पुलिस कांस्टेबल पदों पर निकली 3 हजार से ज्यादा भर्ती, ऐसे करें आवेदन

इस राज्य में पुलिस कांस्टेबल पदों पर निकली 3 हजार से ज्यादा भर्ती, ऐसे करें आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 04, 2023 03:02 pm IST,  Updated : Aug 04, 2023 03:02 pm IST

सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की है। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल पदों पर 3 हजार से ज्यादा भर्ती निकली है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा।

rajasthan police- India TV Hindi
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल पदों पर निकली 3 हजार से ज्यादा भर्ती Image Source : PTI

सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। राजस्थान पुलिस महानिदेशक, जयपुर कार्यालय ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, राजस्थान के पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जा सकते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अगस्त से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 27 अगस्त है। उम्मीदवार 28 अगस्त से 30 अगस्त तक अपने एप्लीकेशन फॉर्म एडिट कर सकेंगे।

वैकेंसी डिटेल

यह भर्ती अभियान 3578 कांस्टेबल रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

एप्लीकेशन फीस

इन पदों पर आवेदन करने वाले अनारक्षित/ओबीसी (क्रीमी लेयर)/राज्य के बाहर के उम्मीदवारों को 600 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि आरक्षित/ओबीसी (गैर-क्रीमी लेयर)/ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के उम्मीदवारों को 400 रुपये का शुल्क देना होगा।

क्वालिफिकेशन

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त स्कूल/शिक्षा बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी या 12वीं कक्षा या इसके समकक्ष पास होना चाहिए।

राजस्थान पुलिस टेलीकॉम के लिए, उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त स्कूल/शिक्षा बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी या 12वीं कक्षा या साइंस में फिजिक्स और मैथ/कंप्यूटर के साथ समकक्ष पास होना चाहिए।

कहां करें आवेदन?

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment2.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए राजस्थान पुलिस कांस्टेबल पदों की नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन