1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. राजस्थान रोडवेज कंडक्टर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई

राजस्थान रोडवेज कंडक्टर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई

 Published : Mar 27, 2025 02:38 pm IST,  Updated : Mar 27, 2025 02:38 pm IST

सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। राजस्थान रोडवेज में कंडक्टर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू हो गए हैं।

Job- India TV Hindi
सरकारी नौकरी Image Source : FILE PHOTO

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर ने राजस्थान रोडवेज कंडक्टर भर्ती 2025 के लिए आज 27 मार्च से आनलाइन आवेदन प्रक्रिया आरंभ कर दी है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं वे आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajsthan.gov.in या फिर recuitment.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। जानकारी दें दें आयोग इन भर्ती के जरिए परिवहन निगम में कंडक्टर के 500 पदों पर भर्ती करेगा।

इस भर्ती में 456 पद नॉन टीएसपी और 44 टीएसपी क्षेत्र के लिए निकाले गए हैं। चुने गए उम्मीदवारों को लेवल-5 के पे मैट्रिक्स के आधार पर वेतन मिलेगा। ध्यान रहे कि इस भर्ती में आवेदन 25 अप्रैल तक की किया जा सकता है।

योग्यता

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास कक्षा 10वीं पास सर्टिफिकेट होना जरूरी है। साथ ही आवेदक की आयु भी 18 से 40 वर्ष तक होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 से होगी। साथ ही कंडक्टर का लाइसेंस व बैज होना भी अनिवार्य है।

आयु सीमा में इन उम्मीदवारों को मिलेगी छूट

राजस्थान की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुषों को 5 साल तक छूट आयु सीमा में मिलेगी।

राजस्थान की अनुसूचित जाति, अनु,सूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिला को 10 साल की छूट मिलेगी। वहीं, अनारक्षित वर्ग की महिलाओं को 5 साल की छूट मिलेगी।

कैसे होगा सेलेक्शन?

इस भर्ती में अभ्यर्थियों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा 22 नवंबर 2025 को आयोजित होगी और रिजल्ट 23 फरवरी 2026 को जारी होगी। परीक्षा में जनरल नॉलेज, मैथ, करंट अफेयर, हिंदी और इंग्लिश से संबंधित प्रश्न आएंगे।

ये भी पढ़ें:
Bihar Home Guard Bharti: आज से शुरू हुई बिहार होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन, यहां जानें शर्ते व नियम
इस दिन से शुरू होंगे दिल्ली के सरकारी स्कूलों में कक्षा 6-9 में नॉन प्लान एडमिशन, शिक्षा निदेशालय ने दी जानकारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन