1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. RBI Grade B Officer Recruitment 2023: शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, यहां जानें कैसे करें अप्लाई

RBI Grade B Officer Recruitment 2023: शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, यहां जानें कैसे करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 11, 2023 12:06 pm IST,  Updated : May 11, 2023 12:06 pm IST

RBI Grade B Officer Recruitment 2023: भारतीय रिजर्व बैंक ने आरबीआई ग्रेड बी अधिकारी भर्ती 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवदेन कर सकते हैं।

RBI ग्रेड बी अधिकारी भर्ती 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू- India TV Hindi
RBI ग्रेड बी अधिकारी भर्ती 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू Image Source : FILE

RBI Grade B Officer Recruitment 2023: भारतीय रिजर्व बैंक ने आरबीआई ग्रेड बी अधिकारी भर्ती 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। पंजीकरण प्रक्रिया को आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू किया गया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आरबीआई ग्रेड बी भर्ती 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट- rbi.org.in के माध्यम से आवदेन कर सकते हैं।  

आधिकरिक वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए 9 जून तक (शाम 6 बजे तक) आवेदन कर सकते हैं। इस रिक्ररूटमेंट ड्राइव के जरिए आरबीआई  विभिन्न विभागों में ग्रेड बी के 291 से अधिक अधिकारियों के पदों को भरेगी।

सेलेक्शन प्रोसेस और आवेदन शुल्क

RBI ग्रेड बी भर्ती में कैंडिडेट्स का सेलेक्शन तीन चरणों के माध्यम से होगा, जिसमें फेज-1 और फेज-2 में ऑनलाइन/लिखित परीक्षा शामिल है, जिसके बाद साक्षात्कार(Inetrview) होगा। फेज 1 में अर्हता प्राप्त करने वालों को फेज 2 और आगे की भर्ती प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये और एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं। 

ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद 'Opportunities' टैब पर जाएं और 'vacancy' लिंक पर क्लिक करें।
  • अब, 'आरबीआई ग्रेड बी भर्ती 2023' लिंक पर क्लिक करें
  • इसके बाद 'ऑनलाइन आवेदन करें' 
  • क्लिक करने के बाद आवेदन पत्र भरें
  • फिर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  • आखिरी में आवेदन पत्र सबमिट करें और पेज डाउनलोड करें।

ये भी पढ़ें- CBSE Board Result 2023: जल्द जारी हो सकता है 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे परिणाम
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन