1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. रिजर्व बैंक में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, आवेदन करने की आज आखिरी ताऱीख

रिजर्व बैंक में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, आवेदन करने की आज आखिरी ताऱीख

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 22, 2020 01:49 pm IST,  Updated : Aug 22, 2020 01:49 pm IST

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे है युवाओं के लिए शानदार मौका निकला है। रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने कंसल्टेंट/स्पेशलिस्ट/एनलिस्ट (Consultants/ Specialists/ Analyst) के पद के लिए 6 अगस्त से आवेदन मंगवाए हैं।

rbi recruitment 2020 apply rbi org in- India TV Hindi
rbi recruitment 2020 apply rbi org in Image Source : GOOGLE

RBI Recruitment 2020: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे है युवाओं के लिए शानदार मौका निकला है। रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने कंसल्टेंट/स्पेशलिस्ट/एनलिस्ट (Consultants/ Specialists/ Analyst) के पद के लिए 6 अगस्त से आवेदन मंगवाए हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यतानुसार आधिकारिक वेबसाइट - rbi.org.in - पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. पदों की संख्या कुल 39 है।

RBI Recruitment 2020: महत्त्वपूर्ण तिथियां

अप्लीकेशन की शुरुआती तारीख- 3 अगस्त, 2020
अप्लीकेशन की अंतिम तारीख- 22 अगस्त, 2020
अप्लीकेशन प्रिंट करने की अंतिम तारीख- 6 सितंबर, 2020

RBI में नौकरी के लिए उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार निर्धारित की गई है. इसमें अकाउंट स्पेशलिस्ट के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास सीए की डिग्री होना अनिवार्य है. आरबीआई (RBI) में विभिन्न पदों पर निकाली गईं इन वैकेंसीज के लिए आयु सीमा भी अलग-अलग निर्धारित की गई है. पदों के अनुसार इनके लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है. RBI में इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू और शॉर्टलिस्ट (स्क्रीनिंग) के आधार पर किया जाएगा

चयन प्रक्रिया
RBI में इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू और शॉर्टलिस्ट (स्क्रीनिंग) के आधार पर किया जाएगा

कैसे करें आवेदन?
इच्छुक एवं पदानुसार योग्य उम्मीदवार RBI की ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर 22 अगस्त को शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन