1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. इस सरकारी कंपनी में निकली है कई पदों पर भर्ती, यहां देखें वैकेंसी डिटेल

इस सरकारी कंपनी में निकली है कई पदों पर भर्ती, यहां देखें वैकेंसी डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 28, 2023 01:38 pm IST,  Updated : Jul 28, 2023 01:38 pm IST

सरकारी कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं तो ये खबर काम की है। राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

RCFL recruitment 2023- India TV Hindi
RCFL recruitment 2023 Image Source : RCFL

राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (आरसीएफ लिमिटेड) ने विभिन्न विषयों में मैनेजमेंट ट्रेनी की 124 रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 9 अगस्त है। जो उम्मीदवार इस पद पर आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट www.rcfltd.com के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

RCFL recruitment 2023 वैकेंसी डिटेल

यह भर्ती अभियान (केमिकल/मैकेनिकल/बॉयलर/इलेक्ट्रिकल/इंस्ट्रुमेंटेशन/सुरक्षा/सिविल/सीसी लैब/आईटी/मार्केटिंग/एचआर/एचआरडी/प्रशासन) में 124 मैनेजमेंट ट्रेनी पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

RCFL recruitment 2023 एप्लीकेशन फीस

मैनेजमेंट ट्रेनी के पद के लिए उम्मीदवार को आवेदन शुल्क के रूप में ₹1000 देना होगा। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/एक्सएसएम/महिला श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

RCFL recruitment 2023 सेलेक्शन प्रोसेस

इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू शामिल हैं।

Click here for the direct link to apply

RCFL recruitment 2023: ऐसे करें अप्लाई

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.rcfltd.com पर जाएं

फिर होमपेज पर, “प्रबंधन प्रशिक्षु (रासायनिक, बॉयलर, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रुमेंटेशन, सिविल, सुरक्षा, सीसी लैब, मार्केटिंग, आईटी, मानव संसाधन, मानव संसाधन, प्रशासन) के पद के लिए विज्ञापन” पर क्लिक करें।

इसके बाद स्क्रीन पर एक नया पेज दिखने लगेगा।

इसके बाद अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।

फिर एप्लीकेशन फॉर्म भरें।

इसके बाद सभी जरूरी डाक्यूमेंट अपलोड करें।

फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

अंत में फॉर्म सबमिट करें और भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

ये भी पढ़ें:

सरकारी स्कूल से की है पढ़ाई तो हो गई आपकी बल्ले-बल्ले, MBBS कोर्स में मिलेगा रिजर्वेशन; यहां जानें डिटेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन