1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. इंडियन नेवी में निकली 18 साल के युवाओं के लिए भर्ती, यहां देखें डिटेल

इंडियन नेवी में निकली 18 साल के युवाओं के लिए भर्ती, यहां देखें डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 05, 2023 11:23 am IST,  Updated : May 05, 2023 11:33 am IST

सरकारी नौकरी की कर रहे हैं तैयारी, तो ये खबर आपके लिए है। इंडियन नेवी में चार्जमैन के पदों पर वैकेंसी निकली है। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Indian navy- India TV Hindi
इंडियन नेवी में निकली भर्ती Image Source : INDIAN NAVY

अगर आप 18 साल के हैं और ग्रेजुएट भी हैं, तो इंडियन नेवी ने आपके लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती नोटिफिकेशन में इंडियन नेवी ने चार्जमैन के 372 पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे, लिंक एक्टिव होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि ये आवेदन 15 मई से शुरू हो रहे हैं। वहीं, उम्मीदवार 29 मई तक आवेदन कर सकेंगे।

वैकेंसी डिटेल

कुल पद- 372

क्वालिफिकेशन

जो उम्मीदवार इन पद पर आवेदन करने की सोच रहे हैं वे जान लें कि इंडियन नेवी ने क्या योग्यता मांगी है। इंडियन नेवी ने इन पदों के लिए शर्त रखी है कि उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या कॉलेज से साइंस में ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।

यहां देखें नोटिफिकेशन

आयु सीमा

इन पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

सिलेक्शन प्रोसेस

इन पदों पर चयन के लिए इंडियन नेवी उम्मीदवार के ऑनलाइन एग्जाम लेगी। इसके बाद ट्रेड टेस्ट/स्किल टेस्ट, इंटरव्यू, मेडिकल एग्जाम एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट से होकर गुजरना होगा।

ये भी पढ़ें

BEL Recruitment: बीटेक वालों के लिए इस सरकारी कंपनी में निकली नौकरियों की भरमार, 55 हजार तक मिलेगी सैलरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन