1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. MSC Bank में निकली कई पदों पर भर्ती, यहां देखें पूरी डिटेल

MSC Bank में निकली कई पदों पर भर्ती, यहां देखें पूरी डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 13, 2023 06:15 am IST,  Updated : Oct 13, 2023 06:15 am IST

सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। MSC Bank में ट्रेनी पदों पर ढ़ेरों वैकेंसी निकली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

सरकारी नौकरी- India TV Hindi
सरकारी नौकरी Image Source : FILE PHOTO

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड ने ट्रेनी क्लर्क और अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एमएससी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट mscbank.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए संगठन में 153 पदों को भरा जाएगा। बता दें कि इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 10 अक्टूबर को शुरू हुई थी और 30 अक्टूबर, 2023 को समाप्त होगी। इससे भर्ती से जुड़ी पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी के लिए नीचे पढ़ें

वैकेंसी डिटेल

ट्रेनी जूनियर ऑफिसर: 45 पद

ट्रेनी क्लर्क: 107 पद
जूनियर ऑफिसर ग्रेड में स्टेनो टाइपिस्ट: 1 पद

योग्यता

जो उम्मीदवार पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे यहां उपलब्ध विस्तृत अधिसूचना के माध्यम से शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की जांच कर सकते हैं।

सेलेक्शन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू या स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा केवल अंग्रेजी में होगी। पर्सनल इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट होने के लिए उम्मीदवारों को अर्हक नंबर के रूप में न्यूनतम 50 प्रतिशत यानी 100 नंबर प्राप्त करने होंगे।

आवेदन शुल्क

ट्रेनी जूनियर अधिकारियों और स्टेनो टाइपिस्ट के लिए आवेदन शुल्क ₹1770/- है, ट्रेनी क्लर्क के लिए आवेदन शुल्क ₹1180/- है। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड - डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस, कैश कार्ड / मोबाइल वॉलेट के जरिए किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:

इस राज्य में निकली सफाई कर्मचारी के पदों पर नौकरियों की भरमार, 16 अक्टूबर से शुरू हो रहे आवेदन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन