1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. RPSC ने डिप्टी जेलर समेत कई पदों पर निकाली भर्ती, जानें वैकेंसी से जुड़ी सभी डिटेल

RPSC ने डिप्टी जेलर समेत कई पदों पर निकाली भर्ती, जानें वैकेंसी से जुड़ी सभी डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 02, 2024 04:30 pm IST,  Updated : Jul 02, 2024 04:30 pm IST

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए खुशखबरी है। RPSC ने डिप्टी जेलर समेत कई पदों के लिए 2 अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी किया है।

RPSC Recruitment 2024- India TV Hindi
RPSC Recruitment 2024 Image Source : FILE PHOTO

RPSC Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर दो अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी की हैं- एक 73 डिप्टी जेलर के लिए और दूसरी 36 वाइस प्रिंसिपल/अधीक्षक ITI पदों के लिए निकाले गए हैं। इन दोनों पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे दोनों भर्ती अभियानों के बारे में महत्वपूर्ण डिटेल नीचे देख सकते हैं।

RPSC Deputy Jailor Recruitment 2024: महत्वपूर्ण तारीख

आयु सीमा

1 जनवरी 2025 तक उम्मीदवारों की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 26 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

क्वालिफिकेशन

उम्मीदवारों के पास देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी का कार्यसाधक ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।

कब शुरू होंगे आवेदन

आवेदन प्रक्रिया 8 जुलाई से शुरू होगी और 6 अगस्त को RPSC की वेबसाइट पर समाप्त होगी।

सेलेक्शन प्रोसेस

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों वाली प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। पहला चरण लिखित परीक्षा है, जिसके बाद शारीरिक क्षमता परीक्षण और साक्षात्कार होगा।

आवेदन शुल्क

सामान्य (अनारक्षित), बीसी (क्रीमी लेयर) और ओबीसी (क्रीमी लेयर) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹600 है। एससी, एसटी, बीसी नॉन-क्रीमी लेयर और ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹400 है।

Click here for the notification

RPSC Vice Principal/Superintendent Recruitment 2024: महत्वपूर्ण तारीख

आयु सीमा

1 जनवरी 2025 तक उम्मीदवारों की आयु कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

क्वालिफिकेशन

उम्मीदवारों के पास सिविल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/कंप्यूटर साइंस/इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में कम से कम द्वितीय श्रेणी की डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

आवेदन विंडो

इन पदों के लिए आवेदन पत्र 10 जुलाई से 8 अगस्त तक RPSC पोर्टल पर स्वीकार किए जाएंगे।

आवेदन शुल्क

सामान्य (अनारक्षित), बीसी (क्रीमी लेयर) और ओबीसी (क्रीमी लेयर) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹600 है और एससी, एसटी, बीसी नॉन-क्रीमी लेयर और ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ₹400 है।

Check here for more details

ये भी पढ़ें:

UP PCS J 2022 की मेंस परीक्षा में हुई थी गड़बड़ी, बदली गई थीं 50 आंसर कॉपी; ऐसे हुआ खुलासा
कब जारी होगा CTET 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, 7 जुलाई को है एग्जाम; जानें लेटेस्ट अपडेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन