1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. RRC गोरखपुर ने निकाली 1100 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई

RRC गोरखपुर ने निकाली 1100 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 29, 2023 01:01 pm IST,  Updated : Nov 29, 2023 01:01 pm IST

सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। RRC गोरखपुर ने 1100 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वे वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

RRC Gorakhpur Apprentice Recruitment 2023- India TV Hindi
RRC Gorakhpur Apprentice Recruitment 2023 Image Source : FILE PHOTO

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है तो ये खबर आपके काम की है। रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) उत्तर पूर्वी रेलवे ने 1100 से अधिक अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ner.Indianrailways.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 24 दिसंबर 2023 है। 

RRC NER Apprentice Recruitment 2023: वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती अभियान के जरिए 1104 अपरेंटिस रिक्तियों को भरा जाएगा।

RRC NER Apprentice Recruitment 2023: आयु सीमा

इन पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 25 दिसंबर को 15 वर्ष से कम और 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

RRC NER Apprentice Recruitment 2023: एकेमिक क्वालिफिकेशन

नोटिफिकेशन जारी की तारीख तक उम्मीदवार को न्यूनतम 50% अंकों के साथ हाई स्कूल/10वीं की निर्धारित योग्यता और अधिसूचित ट्रेड में आईटीआई पास होना चाहिए।

RRC NER Apprentice Recruitment 2023: आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को आवेदन और प्रोसेसिंग फीस के रूप में ₹100 का भुगतान करना आवश्यक है।

Direct link to apply

RRC NER Apprentice Recruitment 2023: ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले आरआरसी एनईआर की आधिकारिक वेबसाइट ner. Indianrailways.gov.in पर जाएं।

फिर होमपेज पर रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें और सभी जरूरी डाक्यूमेंट अपलोड करें

फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करें

अब आवेदन पत्र जमा करें

अंत में भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंट निकाल लें।

Notification here

ये भी पढ़ें:

यूपीएससी में निकली कई पदों पर भर्ती, यहां जानें कैसे करना है आवेदन

BECIL में मॉनिटर पद पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन