1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. 12वीं पास के लिए CRPF में निकली नौकरियों की भरमार, ये रही वैकेंसी डिटेल्स

12वीं पास के लिए CRPF में निकली नौकरियों की भरमार, ये रही वैकेंसी डिटेल्स

 Published : Dec 28, 2022 02:02 pm IST,  Updated : Dec 28, 2022 02:02 pm IST

CRPF recruitment 2023- अगर आप 12वीं पास कर चुके हैं तो ये है सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका। CRPF ने बंपर वैकेंसी निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। यहां पढ़ें डिटेल्स

12वीं पास के लिए CRPF में निकली वैकेंसी- India TV Hindi
12वीं पास के लिए CRPF में निकली वैकेंसी। Image Source : FILE PHOTO

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गोल्डेन चांस है। अगर आप 12वीं यानी इंटरमीडिएट पास कर चुके हैं तो आपके लिए CRPF में वैकेंसी निकली है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, यानी CRPF ने हेड कांस्टेबल एवं एएसआई की बंपर भर्ती निकाली है। आज ही फटाफट अपने सारे काम निपटा कर भर्ती की सभी जानकारी चेक कर लें और निर्धारित तारीखों के अनुसार अपना फॉर्म जमा कर दें।

वैकेंसी डिटेल्स

कुल पद- 1458

हेड कांस्टेबल- 1315

असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर स्टेनो- 143 पद

आवेदन प्रक्रिया

इन पदों पर अप्लाई करने के लिए आवेदक को CRPF की आधिकारिक वेबसाइट www.crpf.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद वहां दी गई लिंक से अप्लाई करना होगा। ध्यान दें कि आवेदन प्रोसेस 4 जनवरी से शुरू हो रहे हैं। वहीं इस वैकेंसी के लिए आखिरी तारीख 25 जनवरी है। 

योग्यता

हेड कॉन्टेबल और ASI स्टेनो पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 12वीं पास होना बेहद जरूरी है। ध्यान दें कि  पद के लिए 12वीं पास के साथ 30 शब्द प्रति मिनट हिंदी टाइपिंग एवं 35 शब्द प्रति मिनट अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए। 

उम्र सीमा

इन पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 25 की बीच होनी चाहिए। ध्यान दें कि रिजर्वेशन कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन