Thursday, February 19, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Sarkari Naukri: जल्दी करें, कहीं चूक न जाएं; कल खत्म हो रहे यहां पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन

Sarkari Naukri: जल्दी करें, कहीं चूक न जाएं; कल खत्म हो रहे यहां पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन

Edited By: Akash Mishra @Akash25100607 Published : Jul 09, 2023 01:51 pm IST, Updated : Jul 09, 2023 01:51 pm IST

Sarkari Naukri: मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को कल यानी 10 जुलाई को खत्म कर दिया जाएगा।

मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने की कल आखिरी तारीख- India TV Hindi
Image Source : FILE मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने की कल आखिरी तारीख

Sarkari Naukri: पुलिस की नौकरी करने की इच्छा रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक जरूरी खबर है। मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को कल यानी 10 जुलाई को खत्म कर दिया जाएगा। जिन इच्छुक कैंडिडेट्स ने अभी तक इस भर्ती के लिए अप्लाई नहीं किया है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन कर दें। आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए परीक्षाएं 12 अगस्त 2023 से शुरू हो जाएंगी।  

वैकेंसी डिटेल 

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 7090 पदों पर योग्य कैंडिडेट्स को भर्ती किया जाएगा। इनमें- 

  • कांस्टेबल स्पेशल आर्म्ड फोर्स- 2646 पद
  • कांस्टेबल जीडी(स्पेशल आर्म्ड फोर्स को छोड़कर)- 4444 पद 
  • कांस्टेबल रेडियो ऑपरेटर- 321 पद 

आयु सीमा

  • इस भर्ती के लिए आवदेन करने वाले कैंडडेट्स की मिनिमम आयु 18 साल होनी चाहिए। 
  • मैक्सिमम एज लिमिट पुरुषों के लिए  36 वर्ष है। 
  • वहीं, अधिकतम एज लिमिट महिलाओं के लिए 41 वर्ष है। 

आवेदन शुल्क 
इस भर्ती लिए आवेदन करने वाले General / Other State के कैंडिडेट्स को 560 रुपये के रूप में आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि, SC / ST / OBC वर्ग के कैंडिडेट्स को 310 रुपये का भुगतान करना होगा। इस आवेदन शुल्क का भुगतान कैंडिडेट्स नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कर सकते हैं। 

शैक्षिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवदेन करने के लिए अलग-अलग पदों के अलग-अलग शैक्षिक योग्यता रखी गई है। इनमें- 
कांस्टेबल स्पेशल आर्म्ड फोर्स और कांस्टेबल जीडी के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना आवश्यक है। 
वहीं, कांस्टेबल रेडियो ऑपरेटर(टेक्निकल) के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना आवश्यक है। 
ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधितकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

कैसे करें अप्लाई 
सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
इसके बाद “MP Police Constable Vacancy 2023" वाले लिंक पर क्लिक करें। 
इसके बाद खुद को रजिस्टर करें। 
इतने करने के बाद एप्लीकेशन फॉर भरकर सबमिट करें। 
आखिरी में पेज को डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट ले लें। 

ये भी पढ़ें: न खिड़की और न ही दरवाजे, आखिर ये कैसी ट्रेन है
ये है भारत की पुरुष नदी, जानें क्या है इसका नाम
 

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

Advertisement
Advertisement
Advertisement