1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Sarkari Naukri: लाइब्रेरी रेस्टोरर समेत कई पदों पर निकली भर्ती; सेलेक्शन होने पर इतनी मिलेगी सैलरी

Sarkari Naukri: लाइब्रेरी रेस्टोरर समेत कई पदों पर निकली भर्ती; सेलेक्शन होने पर इतनी मिलेगी सैलरी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 09, 2023 11:15 am IST,  Updated : Sep 09, 2023 11:16 am IST

Sarkari Naukri: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) की तरफ से तबला इंस्ट्रक्टर, लाइब्रेरी रेस्टोरर, शिप मॉडलिंग इंस्ट्रक्टर, एयरो मॉडलिंग इंस्ट्रक्टर समेत कई और विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

Sarkari Naukri: पंजाब में सरकारी नौकरी की खोज में बैठे  उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) की तरफ से तबला इंस्ट्रक्टर, लाइब्रेरी रेस्टोरर, शिप मॉडलिंग इंस्ट्रक्टर, एयरो मॉडलिंग इंस्ट्रक्टर, डेयरी डेवलपमेंट इंस्पेक्टर-ग्रेड- II और अन्य के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स 29 सितंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। 

वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 111 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इनमें- 

  • तबला प्रशिक्षक: 19
  • पुस्तकालय पुनर्स्थापक: 56
  • शिप मॉडलिंग प्रशिक्षक: 03
  • एयरो मॉडलिंग प्रशिक्षक: 03
  • शिप मॉडलिंग स्टोर कीपर: 01
  • डेयरी विकास निरीक्षक-ग्रेड-II: 21
  • इलेक्ट्रीशियन-कम-जूनियर तकनीशियन: 01
  • लाइन अधीक्षक: 06
  • ड्राइवर: 01

आवेदन शुल्क 
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य और अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि एससी, बीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के उम्मीदवारों को 250 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं, पूर्व सैनिकों और आश्रित उम्मीदवारों को 200 रुपये का भुगतान करना होगा। जो उम्मीदवार विकलांगता की श्रेणी में आते हैं उन्हें ₹500 का शुल्क देना होगा।

कितनी मिलेगी सैलरी
इस भर्ती में सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को पदानुसार, 19900 रुपये से लेकर 35400 तक सैलरी मिलेगी।  

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर 'एप्लिकेशन' टैब पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद विज्ञापन संख्या 08/2023 पर क्लिक करें। 
  • फिर लॉगइन करें और फॉर्म भरें। 
  • अब दस्तावेज़ अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें। 
  • आखिरी में पेज को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन