1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Sarkari Naukri: असिस्टेंट प्रोफसर समेत इन पदों पर निकली भर्ती, शुरू हुए आज से आवेदन; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

Sarkari Naukri: असिस्टेंट प्रोफसर समेत इन पदों पर निकली भर्ती, शुरू हुए आज से आवेदन; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 09, 2023 01:34 pm IST,  Updated : Sep 09, 2023 01:34 pm IST

Sarkari Naukri: संघ लोक सेवा आयोग ने सिस्टम एनालिस्ट , असिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को आज से शुरू कर दिया गया है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

Sarkari Naukri: संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी की तरफ से असिस्टेंट प्रोफेसर, सिस्टम एनालिस्ट और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.upsconline.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 28 सितंबर तक अप्लाई कर सकते हैं, जो कि लास्ट डेट है। 

वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान को जरिए कुल 9 रिक्तियों को भरा जाएगा। इनमें- 

  • केंद्रीय भूजल बोर्ड में सिस्टम विश्लेषक: 1
  • पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षक (बंगाली): 1
  • पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षक (रसायन विज्ञान): 1
  • पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षक (अंग्रेजी): 1
  • पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षक (गणित): 1
  • पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षक (भौतिकी): 1
  • पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षक (राजनीति विज्ञान): 1
  • सहायक प्रोफेसर (बंगाली): 1
  • सहायक प्रोफेसर (वाणिज्य): 1

आवेदन शुल्क 
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/महिला उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी सभी उम्मीदवारों को 25 रुपये का शुल्क देना होगा। जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।

जानिए कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर, “विभिन्न भर्ती पदों के लिए ऑनलाइन भर्ती आवेदन (ओआरए)” पर क्लिक करें।
  • फिर स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा। 
  • इसके बाद आवेदन पत्र भरें। 
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
  • फिर सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। 
  • आखिरी में भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।

डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन 

ये भी पढ़ें: Sarkari Naukri: लाइब्रेरी रेस्टोरर समेत कई पदों पर निकली भर्ती; सेलेक्शन होने पर इतनी मिलेगी सैलरी

महाराष्ट्र नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन