1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. SBI Recruitment 2023: मैनेजर और उप प्रबंधक के पदों पर निकली भर्ती, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

SBI Recruitment 2023: मैनेजर और उप प्रबंधक के पदों पर निकली भर्ती, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 Published : Nov 07, 2023 01:57 pm IST,  Updated : Nov 07, 2023 01:57 pm IST

SBI Recruitment 2023: भारतीय स्टेट बैंक की तरफ से उप प्रबंधक (सुरक्षा)/प्रबंधक (सुरक्षा) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 7 नवंबर से शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

SBI मैनेजर और उप प्रबंधक के पदों पर भर्ती के लिए शुरू हुए आवेदन - India TV Hindi
SBI मैनेजर और उप प्रबंधक के पदों पर भर्ती के लिए शुरू हुए आवेदन Image Source : FILE

SBI Recruitment 2023: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने उप प्रबंधक (सुरक्षा/प्रबंधक (सुरक्षा) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 7 नवंबर से शुरू कर दी है। एप्लीकेशन प्रोसेस को आधकारिक वेबसाइट पर शुरू किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन में दिए गए विवरण के मुताबिक उम्मीदवार 27 नवंबर 2023 तक अप्लाई कर सकते हैं, जो कि लास्ट डेट है। 

SBI Recruitment 2023 रिक्ति विवरण

यह भर्ती अभियान उप प्रबंधक (सुरक्षा) / प्रबंधक (सुरक्षा) की 42 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

SBI Recruitment 2023 आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 25 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

SBI Recruitment 2023 शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए।

SBI Recruitment 2023 आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹750 है। जबकि,  एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

SBI Recruitment 2023 के लिए आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद एसबीआई के करियर पेज sbi.co.in/web/careers पर जाएं। 
  • फिर उप प्रबंधक (सुरक्षा) / प्रबंधक (सुरक्षा) के लिए आवेदन करें लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आवेदन करने के लिए रजिस्टर करें और लॉग इन करें। 
  • इसके बाद आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
  • आखिरी में पेज को डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट ले लें। 

आवेदन करने के लिए सीधा लिंक

ये भी पढ़ें- रेलवे में TC और TTE में क्या अंतर होता है 

AIIMS में कई पदों पर निकली वैकेंसी, बिना परीक्षा के होगी भर्ती 
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन