1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. SSC CGL Final Answer Key 2022: जारी हुई एसएससी सीजीएल की फाइनल आंसर-की, जानें कैसे करें चेक

SSC CGL Final Answer Key 2022: जारी हुई एसएससी सीजीएल की फाइनल आंसर-की, जानें कैसे करें चेक

 Published : May 29, 2023 05:45 pm IST,  Updated : May 29, 2023 05:45 pm IST

SSC CGL Final Answer Key 2022: कर्मचारी चयन आयोग(SSC) की तरफ से आज यानी 29 मई 2023 को कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टियर 2 परीक्षा(CGL) की फाइनल आंसर की को जारी कर दिया गया है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

SSC CGL Final Answer Key 2022: कर्मचारी चयन आयोग(SSC) की तरफ से आज यानी 29 मई 2023 को कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टियर 2 परीक्षा(CGL) की फाइनल आंसर की को जारी कर दिया गया है। आंसर-की को ऑफिशियल वेबसाइट पर जार किया गया है। इस परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग ने 13 मई को संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2022 का अंतिम परिणाम घोषित किया। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक,  "परीक्षा प्रणाली में और अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए, और उम्मीदवारों के हित में, आयोग ने CGL परीक्षा 2022 के टियर- II के प्रश्न पत्रों के साथ फाइनल आंसर-की को 29.05.2023 को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।"

डायरेक्ट लिंक से करें चेक 

कैसे करें चेक(How to check SSC CGL Final Answer Key)

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर, “CGL 2022 (टियर- II) –  अंतिम उत्तर कुंजी” वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगे गए लॉगिन विवरण को दर्ज करें और सबमिट करें।
  • फिर आंसर-की को जांचें और डाउनलोड करें।
  • इसके बाद आखिरी में फ्यूचर के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें। 

ये भी पढ़ें- DRDO में इन पदों पर निकली भर्ती, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन