1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. SSC CHSL 2020 Exam: केंद्र सरकार में नौकरी का शानदार मौका, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई

SSC CHSL 2020 Exam: केंद्र सरकार में नौकरी का शानदार मौका, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 09, 2020 09:17 am IST,  Updated : Nov 09, 2020 09:17 am IST

कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) ने कंबाइंड हायर सेकंडरी लेवल एग्जाम 2020 (CHSL) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

SSC Jobs- India TV Hindi
SSC Jobs Image Source : FILE

SSC CHSL 2020 Exam: केंद्र सरकार के विभागों में नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए खास खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) ने कंबाइंड हायर सेकंडरी लेवल एग्जाम 2020 (CHSL) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। खास बात यह है कि इस वैकेंसी के लिए 12वीं कक्षा पास कर चुके युवा भी अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर शुरू हो चुकी है।

स्टाफ सलेक्शन कमीशन द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार एसएससी द्वारा इन परीक्षा के जरिए भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों व विभागों में जिन पदों पर भर्तियां की जाएंगी उसमें लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट, पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर्स के पद शामिल हैं। 

जरूरी योग्यताएं

इस परीक्षा में बैठने के लिए देश के किसी भी बोर्ड से 12वीं (10+2 प्रणाली से) पास कर चुके युवा आवेदन कर सकते हैं। 

आवेदन शुल्क 

महिला उम्मीदवारों, दिव्यांग, एससी, एसटी व पूर्व कर्मियों के लिए आवेदन निशुल्क है। अन्य उम्मीदवारों को 100 रुपये एप्लीकेशन फीस देनी होगी।

इन तारीखों का रखें ख्याल 

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख - 6 नवंबर 2020

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख - 15 दिसंबर 2020 (रात 11.30 बजे तक)
ऑनलाइन फीस पेमेंट की अंतिम तारीख - 17 दिसंबर 2020 (रात 11.30 बजे तक)
ऑफलाइन चालान जेनरेट करने की अंतिम तारीख - 19 दिसंबर 2020 (रात 11.30 बजे तक)
चालान के जरिए फीस पेमेंट करने की अंतिम तारीख - 21 दिसंबर 2020
कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम (टियर-1) - 12 अप्रैल 2021 से लेकर 27 अप्रैल 2021 तक
टियर-2 परीक्षा की तारीख - बाद में घोषित होगी

उम्र सीमा - 18 साल से लेकर 27 साल तक के युवा इन पदों के लिए योग्य हैं। आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा (27 साल) में 15 साल तक की छूट मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

SSC