1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. SSC CPO Recruitment 2023: 1800 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, पढ़ लें वैकेंसी डिटेल; शुरू हो चुके आवेदन

SSC CPO Recruitment 2023: 1800 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, पढ़ लें वैकेंसी डिटेल; शुरू हो चुके आवेदन

 Published : Jul 23, 2023 03:32 pm IST,  Updated : Jul 23, 2023 03:32 pm IST

SSS CPO Recruitment 2023: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन(SSC) की तरफ से एसएससी सीपीओ भर्ती 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

SSC CPO भर्ती नोटिफकेशन आउट, 1800 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी - India TV Hindi
SSC CPO भर्ती नोटिफकेशन आउट, 1800 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी Image Source : FILE

SSC CPO Recruitment 2023: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन(SSC) की तरफ से एसएससी सीपीओ भर्ती 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आयोग बीएसएफ, सीआईएसएफ, दिल्ली पुलिस, सीआरपीएफ, आईटीबीपी और एसएसबी जैसे विभिन्न फोर्सेज में सब इंस्पेक्टर पदों के लिए 1,876 रिक्तियों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत अधिसूचना देख सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवदेन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर कल से शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्य कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। 

लास्ट डेट

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक उम्मीदवार 15 अगस्त तक एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 
जिन उम्मीदवारों ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर ली है वे दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर के पद के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। वहीं जो उम्मीदवार दिल्ली पुलिस (केवल पुरुष) में सब इंस्पेक्टर (कार्यकारी) के पद के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनके पास एलएमवी (लाइट मोटर वाहन) के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।

एज लिमिट 
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

ऐसे करें आवेदन 

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं। 
  • इसके बाद पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें और मूल विवरण भरें और लॉग इन आईडी जेनरेट करें। 
  • इसके बाद, निर्देशानुसार विस्तृत आवेदन पत्र भरें और प्रासंगिक दस्तावेज अपलोड करें। 
  • स्कैन की गई तस्वीर और हस्ताक्षर अपलोड करें। 
  • फिर पंजीकरण शुल्क भुगतान प्रक्रिया पूरी करें। 
  • अब आवेदन पत्र जमा करें और डाउनलोड कर एक प्रिंट आउट ले लें।

ये भी पढ़ें: ये हैं दुनिया के सबसे छोटे बॉर्डर

BHU UG Admission 2023: बीएचयू में दाखिला लेने के लिए आवदेन करने की आज लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन