Sunday, March 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. SSC दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए अब इस डेट तक करें आवेदन, बढ़ गई आखिरी तारीख

SSC दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए अब इस डेट तक करें आवेदन, बढ़ गई आखिरी तारीख

Edited By: Akash Mishra @Akash25100607 Published : Oct 22, 2025 11:04 am IST, Updated : Oct 22, 2025 11:04 am IST

SSC दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया गया है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि उम्मीदवार अब किस तारीख तक अप्लाई कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PTI (FILE) सांकेतिक फोटो

एसएससी दिल्ली कांस्टेबल(कार्यकारी) भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक बढ़िया खबर है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ओर से एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (कार्यकारी)  भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की आखिरी तिथि को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में उम्मीदवार अब दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए 31 अक्टूबर, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। जो उम्मीदवार दिल्ली पुलिस परीक्षा, 2025 में कांस्टेबल (कार्यकारी) पुरुष और महिला के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं। 

आधिकारिक नोटिस में लिखा है, "दिल्ली पुलिस परीक्षा, 2025 में कांस्टेबल (कार्यकारी) पुरुष और महिला का नोटिस 22-09-2025 से 21-10-2025 (23:00 बजे) की अवधि के दौरान ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए उम्मीदवारों को आमंत्रित करता है। आयोग की वेबसाइट पर 22.09.2025 को प्रकाशित किया गया था। दिल्ली पुलिस परीक्षा, 2025 में कांस्टेबल (कार्यकारी) पुरुष और महिला के ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए अंतिम तिथि 31.10.2025 [23:00 बजे तक] तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।"

नोटिस के लिए डायरेक्ट लिंक 

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर जाकर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पहले रजिस्टर करें। 
  • रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 7565 पदों को भरा जाएगा। इनमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए 5,069 पद और महिला उम्मीदवारों के लिए 2,496 पद शामिल हैं।

सेलेक्ट होने पर कितनी सैलरी मिलेगी 

इस भर्ती में सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को 21700 रुपये से लेकर 69100 रुपये तक सैलरी मिलेगी। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है। 

ये भी पढ़ें-  

CBSE CTET 2025 का नोटिफिकेशन कब होगा जारी? जान लें कैसे और कहां कर सकेंगे आवेदन

 

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

Advertisement
Advertisement
Advertisement