1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. SSC ने दिल्ली पुलिस एसआई, जेई स्टेनो ग्रेड सी और अन्य एग्जाम के लिए जारी की परीक्षा तारीख, यहां देखें पूरा कैलेंडर

SSC ने दिल्ली पुलिस एसआई, जेई स्टेनो ग्रेड सी और अन्य एग्जाम के लिए जारी की परीक्षा तारीख, यहां देखें पूरा कैलेंडर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 29, 2023 12:54 pm IST,  Updated : Dec 29, 2023 01:07 pm IST

एसएससी की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। SSC ने दिल्ली पुलिस एसआई, जेई स्टेनो ग्रेड सी और अन्य एग्जाम के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है।

SSC- India TV Hindi
SSC Image Source : INDIA TV

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने मई और जून 2024 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए एसएससी परीक्षा कैलेंडर 2024 जारी किया है। जो उम्मीदवार इन भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं वे  एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से परीक्षा तारीखें देख सकते हैं।

ये हैं परीक्षा की तारीख

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, चयन पोस्ट परीक्षा, फेज-XII, 2024 पेपर I 6, 7 और 8 मई, 2024 को आयोजित किया जाएगा। ग्रेड 'सी' स्टेनोग्राफर लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2023-2024 पेपर I 9 मई में आयोजित किया जाएगा। जेएसए/एलडीसी ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2023-2024 पेपर I 10 मई को आयोजित किया जाएगा, वहीं एसएसए/यूडीसी ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2023-2024 पेपर I 13 मई 2024 को आयोजित किया जाएगा।

दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में उप-निरीक्षक परीक्षा, 2024 का पेपर I 9, 10 और 13 मई, 2024 को आयोजित किया जाएगा और जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट्स) की I परीक्षा 4, 5 और 6 जून 2024 को आयोजित जाएगा। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

SSC Exam Calendar 2024: ऐसे करें डाउनलोड

शेड्यूल डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।

फिर होम पेज पर उपलब्ध मई और जून के लिए एसएससी परीक्षा कैलेंडर 2024 लिंक पर क्लिक करें।
अब एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार तारीखें देख सकते हैं।
अंत में पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें:

इस राज्य के एक्साइज डिपार्टमेंट में एसआई पदों पर निकली भर्ती, यहां देखें भर्ती डिटेल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन