1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. SSC MTS Exam: एप्लीकेशन करेक्शन विंडो आज हो जाएगी बंद, जल्द करें सुधार

SSC MTS Exam: एप्लीकेशन करेक्शन विंडो आज हो जाएगी बंद, जल्द करें सुधार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 03, 2023 02:36 pm IST,  Updated : Mar 03, 2023 02:36 pm IST

SSC MTS 2022 Exam: कर्मचारी चयन आयोग आज एसएससी MTS(Non Technical) और हवलदार (CBIC and CBN) परीक्षा 2022 के एप्लीकेशन करेक्शन विंडो को बंद कर देगा। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द अपने आवेदन में सुधार कर लें।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

SSC MTS 2022 Exam: एसएससी एमटीएस परीक्षा के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक खबर है। कर्मचारी चयन आयोग आज एसएससी MTS(Non Technical) और हवलदार (CBIC and CBN) परीक्षा 2022 के एप्लीकेशन करेक्शन विंडो को बंद कर देगा। इस परीक्षा के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द अपने आवेदन में सुधार कर लें। 

जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in के माध्यम से आवेदन पत्र में करेक्शन कर सकते हैं। स्टाफ सेलेक्श कमीशन यानी SSC इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 12523 पदों पर योग्य कैंडिडेट्स को भर्ती करेगा। आवेदन फॉर्म में बदलाव करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स का पालन कर सकते हैं।

ऐसे करें 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स SSC MTS 2022 Exam correction window वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • फिर कैंडिडेट्स मांगी गई लॉगिन डिटेल्स को दर्ज करें। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स अपने आवदन में सुधारव करें। 
  • सुधार करने के बाद सबमिट कर दें। 
  • आखिरी में पेज को डाउनलोड कर उसकी हार्ड कॉपी ले लें।  
  • इस कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा को अप्रैल 2023 में आयोजित किया जाएगा। 

ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

ये भूी पढ़ें- UP BEd 2023: आवेदन की है आज लास्ट डेट, जल्द कर दें अप्लाई

UPPSC PCS 2023: आज से शुरू होंगे आवेदन, इतने पदों पर होगी भर्ती, जानें पूरी वैकेंसी डिटेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन