1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. UP BEd 2023: आवेदन की है आज लास्ट डेट, जल्द कर दें अप्लाई

UP BEd 2023: आवेदन की है आज लास्ट डेट, जल्द कर दें अप्लाई

 Published : Mar 03, 2023 11:09 am IST,  Updated : Mar 03, 2023 11:09 am IST

UP BEd Exam 2023: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा या यूपी बीएड जेईई 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को आज यानी 3 मार्च को बंद कर देगा। जो इच्छुक कैंडिडेट्स अभी तक अप्लाई नहीं कर पाए हैं वो जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर दें।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PIXABAY/FILE

UP BEd Exam 2023: यूपी बीएड में एडमिशन की चाहत रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक जरूरी खबर है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा या यूपी बीएड जेईई 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को आज यानी 3 मार्च को बंद कर देगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार bujhansi.ac.in पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन कर दें। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी अप्लाई कर सकते हैं।

Direct link to apply

24 अप्रैल को है एग्जाम

एग्जाम शेड्यूल के मुताबिक, UP BED JEE 2023 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 13 अप्रैल को जारी किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक परीक्षा 24 अप्रैल 2023 को आयोजित कराई जाएगी। जबकि नियमित शुल्क के साथ आवेदन करने वालों के लिए यूपी बीएड जेईई 2023 एप्लीकेशन विंडो आज बंद हो जाएगी, जो देर से शुल्क का भुगतान करते हैं वे 10 मार्च तक फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क
इस परीक्षा के लिए अप्लाई करने के लिए सामान्य वर्ग के कैंडिडेट्स को 1400 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी, एसटी, कैटेगरी को 700 रुपये का भुगतान करना होगा। हालांकि, दूसरे राज्यों के कैंडिडेट्स को 1400 रुपये का भुगतान करना होगा। ज्यादा डिटेल्ड जानाकरी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। 

ये भी पढें- भारत में ऐसा कौन सा शहर है जहां पर तंदूरी रोटी पर लगी है पाबंदी? चाह कर भी नहीं खा सकते आप

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन