1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. आयोग ने SSC CGL 2023 की फाइनल वैकेंसी लिस्ट की जारी, यहां चेक करें नोटिस

आयोग ने SSC CGL 2023 की फाइनल वैकेंसी लिस्ट की जारी, यहां चेक करें नोटिस

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 17, 2023 06:04 pm IST,  Updated : Nov 17, 2023 06:04 pm IST

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। SSC ने SSC CGL 2023 की फाइनल वैकेंसी लिस्ट जारी कर दी है। उम्मीदवार यहां नोटिस देख सकते हैं।

Staff Selection Commission- India TV Hindi
Staff Selection Commission Image Source : INDIA TV

एसएससी की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड ने एसएससी कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन, 2023 (CGL-2023) की फाइनल वैकेंसी लिस्ट जारी कर दी है। जो उम्मीदवार एसएससी की इस सीजीएल 2023 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर डिटेल वैकेंसी लिस्ट देख सकते हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक, विभिन्न विभागों में कुल अब 8415 रिक्तियां भरी जाएंगी। पहले, करीब 7,500 रिक्तियों का जिक्र किया गया था।

SSC CGL 2023 टियर-I रिजल्ट 19 सितंबर, 2023 को जारी किए गए थे। CGLE-2023 का SSC CGL टियर-II, 26 अक्टूबर, 2023 से 27 अक्टूबर, 2023 तक आयोजित किया गया था।

SSC CGL 2023 final vacancy list: जानिए कैसे जांचें

सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।

फिर होमपेज पर, “Final Vacancies for Combined Graduate Level Examination, 2023” पर क्लिक करें।

अब एक एक नई पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर दिखने लगेगी।

फिर पेज डाउनलोड कर लें।

अंत में आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

उम्मीदवार यहां नीचे एसएससी सीजीएल 2023 अंतिम वैकेंसी लिस्ट देख सकते हैं:

Click here for the notice

ये भी पढ़ें:

ये है उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे कम आबादी वाला जिला, कहलाता है भगवान राम की कर्मभूमि

यूजीसी NET दिसंबर 2023 का विषयवार एग्जाम शेड्यूल हुआ जारी, यहां देखें नोटिस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन