1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. यूनियन बैंक में आवेदन करने की आज आखिरी तारीख, होनी है 2691 पदों पर भर्ती

यूनियन बैंक में आवेदन करने की आज आखिरी तारीख, होनी है 2691 पदों पर भर्ती

 Published : Mar 12, 2025 12:06 pm IST,  Updated : Mar 12, 2025 12:06 pm IST

सरकारी बैंक में नौकरी करने का मन है तो ये मौका हाथ से जानें न दें। यूनियन बैंक आज अपने एक भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद करने जा रहा है।

यूनियन बैंक- India TV Hindi
नौकरी Image Source : FILE PHOTO

नौकरी की तलाश कर रहे तो ये मौका हाथ से जाने न पाए। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया आज 12 मार्च को अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस बंद कर देगा। ऐसे में वे उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं वे यूनियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.co.in. जाकर कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का लक्ष्य संगठन में 2691 पदों को भरना है।

Direct link to apply

योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से ग्रेजुएशन पास होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों के पास 01.04.2021 को या उसके बाद ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी करनी चाहिए और पास सर्टिफिकेट भी प्राप्त होना चाहिए।

वहीं, आयु सीमा की बात करें तो 1 फरवरी 2025 तक उम्मीदवार की आयु 20 से 28 साल के बीच होनी चाहिए।

कितनी देनी होगी फीस?

आवेदन करते समय, सामान्य/ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए ₹800+ जीएसटी, सभी महिला और एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹600+ जीएसटी का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹400 + जीएसटी का भुगतान करना होगा। याद रहे कि ऑनलाइन भुगतान केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाना चाहिए।

Union Bank Apprentice Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

पहले यूनियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.co.in पर जाना होगा।

फिर होम पेज पर उपलब्ध करियर लिंक पर क्लिक करें फिर अपरेंटिस पोस्ट लिंक पर जाएं।

अब फिर से अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन कर सबमिट कर दें।

अब लॉगिन क्रेडेंशियल के साथ अकाउंट में लॉग इन करें और फॉर्म भरें।

फिर ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।

अंत में भविष्य के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें:

जयपुर के प्राइवेट स्कूल ने बच्चों को 'रंग खेलने' से किया मना, भड़के शिक्षा मंत्री; कह दी ये बड़ी बात

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन